पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न:- एक पेड़ माँ के नाम अभियान

प्रविष्टि तिथि: 19 DEC 2024 5:51PM by PIB Delhi

माननीय प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून, 2024 को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की शुरुआत की। यह अभियान धरती माता द्वारा प्रकृति के पोषण और हमारी माताओं द्वारा मानव जीवन के पोषण के बीच समानता दर्शाता है। इसका उद्देश्य हमारी माताओं के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक पेड़ लगाकर और पेड़ों और धरती माँ की रक्षा करने का संकल्प लेकर इस संबंध को रेखांकित करना है। इस अभियान के माध्यम से भूमि क्षरण को रोकना और उसे बहाल करना, सूखे के प्रतिरोध क्षमता का निर्माण करना, मरुस्थलीकरण रोकना और सभी नागरिकों द्वारा स्वैच्छिक रूप से पेड़ लगाकर देश के हरित आवरण को बढ़ाना है। 16/12/2024 तक, सरकारी एजेंसियों, ग्राम-स्तरीय संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं, छात्रों और अन्य हितधारकों की भागीदारी से अभियान के तहत मेरीलाइफ पोर्टल पर 102.82 करोड़ पौधे लगाए जाने की सूचना दी गई है।

इस अभियान का उद्देश्य न केवल पेड़ लगाना है, बल्कि लोगों को उनकी सुरक्षा और देखभाल की आवश्यकता के बारे में जागरूक करना भी है। देशी प्रजातियों के पौधे लगाने से न केवल पेड़ों के अस्तित्व को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, बल्कि वृक्षारोपण में एक सुदृढ़ पारिस्थितिकी तंत्र भी बनता है। लगाए गए पौधों के रखरखाव को सार्वजनिक भागीदारी और स्वयंसेवा/इंटर्नशिप के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाता है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/केसी/पीएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2086229) आगंतुक पटल : 637
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu