कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: मिशन कर्मयोगी

प्रविष्टि तिथि: 19 DEC 2024 4:42PM by PIB Delhi

मिशन कर्मयोगी सरकारी कर्मचारियों के दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान को बढ़ाने से संबंधित केन्द्र सरकार की एक पहल है। इस मिशन का लक्ष्य सार्वजनिक प्रशासन में पेशेवर दृष्टिकोण, पारदर्शिता और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु डोमेन, कार्यात्मक और व्यवहारिक दक्षता संबंधी क्षमता का निर्माण करना है।

मिशन कर्मयोगी का फोकस एक भूमिका-आधारित, योग्यता-संचालित प्रशिक्षण का इकोसिस्टम बनाना है, जहां क्षमता के निर्माण को सरकार में प्रत्येक भूमिका के लिए आवश्यक योग्यता और प्रत्येक सरकारी अधिकारी की आकांक्षाओं के लिए लक्षित किया जाए। इसे उद्देश्य को हासिल करने हेतु एक डिजिटल प्लेटफॉर्म, आईजीओटी कर्मयोगी, कभी भी और कहीं भी सीखने के लिए अनुकूलित ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की पेशकश करने के लिए बनाया गया है।

योग्यता-संचालित क्षमता निर्माण के माध्यम से, मिशन कर्मयोगी ने शासन में एक नई संस्कृति को बढ़ावा दिया है। 12 दिसंबर 2024 तक, 62 लाख से अधिक सिविल सेवकों ने आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर 2.04 करोड़ से अधिक पाठ्यक्रम पूरे किए हैं। इस पोर्टल पर उपलब्ध कुल 1500+ पाठ्यक्रम सिविल सेवकों की दक्षताओं के निर्माण में मदद कर रहे हैं, जिसमें उन्हें भविष्य के लिए तैयार और नागरिक केन्द्रित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह जानकारी केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

****

एमजी / केसी / आर


(रिलीज़ आईडी: 2086137) आगंतुक पटल : 227
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil