खान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खान मंत्रालय ने भारत के पहले अपतटीय क्षेत्र खनिज ब्लॉक की नीलामी पर वेबिनार आयोजित किया

प्रविष्टि तिथि: 18 DEC 2024 4:12PM by PIB Delhi

खान मंत्रालय, देश में अपतटीय क्षेत्र खनिज ब्लॉकों की पहली ई-नीलामी पर एक वेबिनार का आयोजन किया, जो एक ऐतिहासिक पहल है और इसका उद्देश्य देश के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में विशाल समुद्री खनिज संपदा का उपयोग करना है।

श्री विवेक कुमार बाजपेयी, संयुक्त सचिव और प्रशासन प्राधिकरण, खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण संसाधनों की बढ़ती मांग की पूर्ति करने के लिए अपतटीय खनिजों की अपार क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से यह परिवर्तनकारी कदम वैश्विक निवेश का मार्ग खोलते हुए देश की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा। श्री बाजपेयी ने अंतर्राष्ट्रीय खनन कंपनियों से इस अवसर का लाभ उठाने और देश के सतत एवं संसाधन-सुरक्षित भविष्य में अपना योगदान देने का आग्रह किया।

वेबिनार में एसबीआईकैप्स ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें निविदा की शर्तों, बोली लगाने की समयसीमा एवं भागीदारी आवश्यकताओं सहित नीलामी प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने चिन्हित किए गए अपतटीय ब्लॉकों के भूविज्ञान एवं खनिज क्षमता की गहन तकनीकी अंतर्दृष्टि प्रदान की।

इसमें एमएसटीसी ने ई-नीलामी प्लेटफॉर्म का व्यापक पूर्वाभ्यास प्रदर्शित किया, जिसमें संभावित प्रतिभागियों के लिए निर्बाध पंजीकरण प्रक्रिया एवं बोली जमा करने के चरणों को दर्शाया गया।

पहले चरण में नीलामी के लिए 13 खनिज ब्लॉक उपलब्ध हैं:

  • केरल में 3 निर्माण रेत ब्लॉक
  • गुजरात में 3 लाइममड ब्लॉक
  • ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में 7 पॉलीमेटेलिक नोड्यूल्स और क्रस्ट ब्लॉक

यह कदम अगस्त 2023 में अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 2002 में हुए संशोधन के बाद उठाया गया है, जिसमें एक पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी नीलामी की व्यवस्था शुरू की गई है। इस नीतिगत बदलाव के माध्यम से महत्वपूर्ण निवेश आकर्षित होने की संभावना है, जो पॉलीमेटेलिक नोड्यूल, चूना-मिट्टी और निर्माण रेत जैसे अपतटीय संसाधनों के लिए एक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी अन्वेषण प्रक्रिया सुनिश्चित करता है।

भारत देश 7,500 किलोमीटर से अधिक तटरेखा और 2.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर में विस्तृत ईईजेड के साथ, हिंद महासागर में खनिज अन्वेषण के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करता है, जो आर्थिक विकास एवं स्थिरता दोनों लक्ष्यों को समर्थन मिलता है।

नीलामी प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक हितधारक यहां देख सकते हैं https://www.mstcecommerce.com/auctionhome/mlcln/

***

एमजी/केसी/एके


(रिलीज़ आईडी: 2085675) आगंतुक पटल : 177
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu