श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अक्टूबर, 2024 में ईएसआई योजना के अंतर्गत 17.80 लाख नए कर्मचारी पंजीकृत हुए


25 वर्ष की आयु तक के 8.50 लाख नए युवा कर्मचारी ने पंजीकरण कराया

ईएसआई योजना में 3.52 लाख महिला कर्मचारी पंजीकृत

अक्टूबर, 2024 में ईएसआई योजना के अंतर्गत 21,588 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत

अक्टूबर, 2024 में ईएसआई योजना के अंतर्गत 42 ट्रांसजेंडर कर्मचारी पंजीकृत हुए

प्रविष्टि तिथि: 18 DEC 2024 2:35PM by PIB Delhi

ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि अक्टूबर, 2024 के महीने में 17.80 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।

अक्टूबर, 2024 के महीने में 21,588 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, इस प्रकार श्रमिकों के लिए अधिक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

इसके अलावा, वर्ष दर वर्ष विश्लेषण अक्टूबर' 2023 की तुलना में शुद्ध पंजीकरण में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

साल दर साल तुलना

शीर्षक

अक्टूबर 2023

अक्टूबर 2024

वृद्धि

महीने के दौरान पंजीकृत नए कर्मचारियों की संख्या

 

17.28 लाख

 

17.80 लाख

 

0.52 लाख

आंकड़ों के माध्यम से, यह स्पष्ट है कि महीने के दौरान कुल 17.80 लाख कर्मचारियों में से  8.50 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक के आयु वर्ग के हैं जो कुल पंजीकरण का लगभग 47.75 प्रतिशत  है।

साथ ही, पेरोल डेटा के लैंगिक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि अक्टूबर, 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.52 लाख रहा है। इसके अलावा, अक्टूबर, 2024 के महीने में ईएसआई योजना के तहत कुल 42 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी पंजीकृत हुए हैं, जो समाज के हर वर्ग को अपना लाभ देने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

पेरोल आंकडे़ अनंतिम हैं क्योंकि आंकड़ा सृजन एक सतत् प्रक्रिया है।

****

एमजी/केसी/एचएन/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2085626) आगंतुक पटल : 231
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Tamil , Urdu , Marathi