पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: - तटीय नौवहन यातायात में वृद्धि

प्रविष्टि तिथि: 17 DEC 2024 3:41PM by PIB Delhi

तटीय शिपिंग यातायात में पिछले तीन वर्षों में लगभग 11% की वृद्धि हुई है। पिछले तीन वर्षों में प्रमुख और गैर-प्रमुख बंदरगाहों के लिए तटीय शिपिंग यातायात का विवरण इस प्रकार है:

पिछले तीन वर्षों में तटीय शिपिंग यातायात (एमएमटीपीए)

वर्ष

2021-22

2022-23

2023-24

कुल (एमएमटीपीए)

133

151

162

*एमएमटीपीए = मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष

सरकार ने वीओसीपीए (2017), सीएचपीए (2019), जेएनपीए (2021) और एमबीपीए (2024-25) में विशेष तटीय बर्थ का निर्माण किया है। पारादीप और हल्दिया बंदरगाहों पर तटीय बर्थ का मशीनीकरण किया गया है।

समुद्री अमृत काल विजन 2047 के अनुसार, सरकार देश में परिवहन किए जाने वाले तटीय कार्गो की मात्रा को बढ़ाकर 1300 एमटीपीए करने की योजना बना रही है।

यह जानकारी केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

*****

एमजी/केसी/वीएस


(रिलीज़ आईडी: 2085501) आगंतुक पटल : 72
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu