उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

डी. गुकेश के 18वें विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर राज्य सभा के सभापति के बधाई संदेश का मूल पाठ

प्रविष्टि तिथि: 13 DEC 2024 12:29PM by PIB Delhi

राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ ने आज सदन में डी गुकेश को सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर बधाई दी। उनके बधाई संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है:

"माननीय सदस्यों, मैं अत्यंत प्रसन्नता के साथ भारतीय खेल इतिहास की एक शानदार उपलब्धि साझा करता हूं जिसने वैश्विक मानक स्थापित किया है। हमारे 18 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश ने 12 दिसंबर, 2024 को सिंगापुर में एक शानदार मुकाबले में चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन के रूप में शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है।

यह शानदार जीत शतरंज की बिसात से परे भी गूंजती है। यह वैश्विक क्षितिज पर हर क्षेत्र में भारत के बढ़ते वर्चस्‍व का प्रतीक है। गुकेश की अभूतपूर्व जीत हमारी खेल विरासत को दर्शाती है और यह 2036 में होने वाले ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी के हमारे संकल्प को मजबूत करता है।

मैं इस गौरवशाली सदन और राष्ट्र की ओर से डी. गुकेश को हार्दिक बधाई देता हूं, क्योंकि आज हमारा शानदार तिरंगा सिंगापुर में लहरा रहा है। यह 1.4 बिलियन भारतीयों के अदम्य साहस और बढ़ती आकांक्षाओं को नई ऊंचाई की ओर ले जाता है।

****

एमजी/केसी/बीयू/वाईबी
 


(रिलीज़ आईडी: 2084104) आगंतुक पटल : 580
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Gujarati , Tamil , Malayalam , English , Urdu