भारी उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना

प्रविष्टि तिथि: 10 DEC 2024 4:34PM by PIB Delhi

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के वाहन पोर्टल के अनुसार, 04.12.2024 तक देश में पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या निम्नलिखित है:

राज्य

ईवी की संख्या

आईसीई वाहनों की संख्या

कुल वाहन

ईवी अपनाने की दर

कुल पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन

28,55,015

27,96,24,745

28,24,79,760

1.01%

कुल पंजीकृत इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन

2,57,169

8,12,79,805

8,15,36,974

0.32 %

 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के वाहन पोर्टल के अनुसार, 04.12.2024 तक ओडिशा राज्य में पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की संख्या और ईवी अपनाने की दर निम्नलिखित है: -

 

राज्य

ईवी की संख्या

आईसीई वाहनों की संख्या

कुल वाहन

ईवी अपनाने की दर

ओडिशा

1,45,479

1,16,17,311

1,17,62,790

1.24%

 

ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई), पुणे की स्थापना 1966 में देश में ऑटोमोटिव अनुसंधान एवं विकास के लिए भारत सरकार के साथ ऑटोमोटिव उद्योग द्वारा की गई थी। इसके अलावा, देश में भारी उद्योग मंत्रालय के तहत निम्नलिखित परीक्षण और अनुसंधान एवं विकास केंद्र संचालित हैं: -

  1. इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेस्टिंग (आईसीएटी), मानेसर।
  2. ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर (जीएआरसी), चेन्नई।
  3. नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स (एनएटीआरएएक्स), इंदौर।

वर्तमान में ओडिशा राज्य में वाहन अनुसंधान एवं विकास क्लस्टर स्थापित करने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

यह जानकारी भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/केसी/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2083023) आगंतुक पटल : 105
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi