पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रमुख बंदरगाहों का औसत टर्नअराउंड समय

प्रविष्टि तिथि: 03 DEC 2024 12:47PM by PIB Delhi

प्रमुख बंदरगाहों के लिए औसत टर्नअराउंड समय वर्ष 2013-14 में 93.59 घंटे से घटकर वर्ष 2023-24 में 48.06 घंटे हो गया है, जो 48.65 प्रतिशत की कमी है। सरकार ने टर्नअराउंड समय में सुधार के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं, जैसे - नए बर्थों, टर्मिनलों और पार्किंग प्लाजा का निर्माण, मौजूदा बर्थों और टर्मिनलों का मशीनीकरण/आधुनिकीकरण/अनुकूलन, डिजिटलीकरण के माध्यम से प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना, रेल और सड़क के माध्यम से दुर्गम इलाकों में कनेक्टिविटी का विस्तार आदि। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रमुख बंदरगाहों के टर्नअराउंड समय का विवरण नीचे दिया गया है:  

बंदरगाहों

वित्‍तीय वर्ष 2023-24

(घंटों में)

दीन दयाल बंदरगाह

54.24

मुंबई बंदरगाह

62.97

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह

26

मोरमुगाओ बंदरगाह

65.61

न्यू मैंगलोर बंदरगाह

40.44

कोचीन बंदरगाह

33.4

वी.. चिदंबरनार बंदरगाह

51.36

चेन्नई बंदरगाह

44.92

कामराजर बंदरगाह

44.37

विशाखापत्तनम बंदरगाह

65.86

पारादीप बंदरगाह

41.61

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह

60.85

कुल

48.06

प्रमुख बंदरगाहों में बर्थ आवंटन और पोतों का क्रम निर्धारण मंत्रालय द्वारा जारी बर्थिंग नीति के अनुसार किया जाता है। प्रमुख बंदरगाहों का बुनियादी ढांचा विकास और क्षमता वृद्धि एक सतत प्रक्रिया है। इसमें नए बर्थ और टर्मिनलों का निर्माण, मौजूदा बर्थ और टर्मिनलों का मशीनीकरण, बड़े जहाजों को आकर्षित करने के लिए ड्राफ्ट के लिए पूंजी निकर्षण, सड़क और रेल संपर्क का विकास आदि शामिल हैं।

यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

 

एमजी/केसी/एचएन/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2080089) आगंतुक पटल : 277
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil