सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ई-सांख्यिकी पोर्टल का उद्देश्य आधिकारिक आंकड़ों के प्रसार में आसानी के लिए व्यापक डेटा प्रबंधन और साझाकरण प्रणाली स्थापित करना है

प्रविष्टि तिथि: 25 NOV 2024 3:56PM by PIB Delhi

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने देश में आधिकारिक आंकड़ों के प्रसार को आसान बनाने के लिए एक व्यापक डेटा प्रबंधन और साझाकरण प्रणाली स्थापित करने के उद्देश्य से ई-सांख्यिकी पोर्टल (https://esankhyiki.mospi.gov.in) लॉन्च किया है। इसके अलावा, सर्वेक्षण और जनगणना का माइक्रोडेटा समर्पित पोर्टल यानी माइक्रोडेटा पोर्टल (https://microdata.gov.in/nada43/index.php/home) पर अपलोड किया जाता है।

ई-सांख्यिकी पोर्टल पर एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) की सुविधा है जिससे राष्ट्रीय डेटा और एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म (एनडीएपी) सहित विभिन्न पोर्टलों तक डेटा की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित होती है।

इसके अतिरिक्त, अन्य केन्द्रीय मंत्रालय/विभाग अपने-अपने पोर्टल/वेबसाइट और प्रकाशनों के माध्यम से अपने आंकड़ों का प्रसार करते हैं।

मंत्रालय ने डेटा मानकों की एकरूपता के लिए मंत्रालय की वेबसाइट (www.mospi.gov.in) के माध्यम से एक राष्ट्रीय मेटाडेटा संरचना (एनएमडीएस) तैयार की है और उसे अपलोड किया है।

यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संस्कृति राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

 एमजी/केसी/वीके/ओपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2076910) आगंतुक पटल : 177
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil