रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय तटरक्षक बल ने पारादीप में क्षेत्रीय स्तर पर प्रदूषण से निपटने संबंधी अभ्यास किया

प्रविष्टि तिथि: 14 NOV 2024 8:01PM by PIB Delhi

तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर पूर्व) के तत्वावधान में भातीय (आईसीजी) जिला मुख्यालय संख्या 7 (ओडिशा) ने  12 से 14 नवंबर, 2024 तक पारादीप में क्षेत्रीय स्तर पर प्रदूषण से निपटने संबंधी प्रतिक्रिया अभ्यास (री-प्रेक्स-24) आयोजित किया। इस अभ्यास का उद्देश्य तेल रिसाव और समुद्री प्रदूषण की अन्य समुद्री प्रदूषण की अन्य घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने में विभिन्न सहयोगियों के बीच तैयारी और समन्वय को बढ़ाना था।

इस अभ्यास में पारादीप समुद्र  क्षेत्र में एक आईसीजी जहाज पर प्रस्तुतियां, चर्चाएं और मॉक ड्रिल जैसी कई गतिविधियां शामिल थीं। इस अभ्यास ने संवेदनशील तट क्षेत्रों पर तेल रिसाव से निपटने में मूल्यवान जानकारी और प्रभावी प्रतिक्रिया रणनीति का आदान प्रदान किया। पारादीप पोर्ट अथॉरिटी, धर्मा पोर्ट, गोपालपुर पोर्ट, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे क्षेत्रीय स्तर के सहयोगी संगठनों ने अभ्यास में हिस्सा लिया।

आईसीजी पूरे भारत में प्रदूषण से निपटने संबंधी प्रतिक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाता है और समुद्री पर्यावरण और तटीय समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ सभी सहयोगियो के लिए प्रशिक्षण अभ्यास आयोजित करता रहता है।

***

एमजी/केसी/जीके/के


(रिलीज़ आईडी: 2073607) आगंतुक पटल : 215
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu