इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-शासन प्रभाग ने विशेष कार्यक्रम ‘हमारे विशेषज्ञों से पूछें’ के तहत शैक्षणिक क्रेडिट्स बैंक-राष्ट्रीय शैक्षणिक भंडार (एबीसी – एनएडी) विषय पर एपिसोड 3 प्रसारित किया


‘विशेषज्ञों से पूछें’ का एपिसोड 3: नागरिकों को एबीसी – एनएडी के अकादमिक पहुंच के प्रभाव और आजीवन सीखने के अवसरों के बारे में जानने का मौका मिला

एपीएएआर आईडी इकोसिस्टम पर विशेष ध्यान, क्योंकि छात्र विशेषज्ञों के साथ लाइव जुड़ते हैं

प्रविष्टि तिथि: 12 NOV 2024 8:07PM by PIB Delhi

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत राष्ट्रीय ई-शासन प्रभाग (एनईजीडी) ने 08 नवंबर, 2024 को अपनी विशेष लाइव श्रृंखला, ‘हमारे विशेषज्ञों से पूछेंका तीसरा एपिसोड प्रसारित किया। इस एपिसोड में नागरिकों को भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक क्रेडिट्स बैंक (एबीसी) और राष्ट्रीय शैक्षणिक भंडार (एनएडी) पहलों के बारे में गहराई से जानने का मौका मिला।

ABC 4.png

हमारे विशेषज्ञों से पूछें: साप्ताहिक लाइव कार्यक्रम

हमारे विशेषज्ञों से पूछेंडिजिटल इंडिया के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाने वाला एक अनूठा साप्ताहिक लाइव कार्यक्रम है, जिसे नागरिकों के साथ जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कार्यक्रम सरकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ सीधे बातचीत के लिए एक मंच प्रदान करता है, जिससे नागरिकों को विभिन्न डिजिटल इंडिया पहलों के बारे में सवाल पूछने और जानकारी हासिल करने का अवसर मिलता है।

एबीसी - एनएडी पर तीसरा एपिसोड, केंद्रीय शैक्षणिक भंडार के महत्व, छात्र और संस्थान इस पर कैसे सबसे अच्छी तरह से पहुँच सकते हैं और इस तरह के ऑनलाइन डेटा संसाधन के लाभों के बारे में जानने पर केंद्रित था। विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह एबीसी-एनएडी इकोसिस्टम छात्रों के लिए निर्बाध शैक्षणिक गतिशीलता, बेहतर क्रेडिट मान्यता और आजीवन सीखने के अवसरों की सुविधा प्रदान करता है।

विशेषज्ञों ने एक व्यापक प्रस्तुति दी और एबीसी की कार्यक्षमताओं, एनएडी-डिजिलॉकर एकीकरण के लाभों और इसमें शामिल सभी हितधारकों- छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और प्रशासकों के लिए इस अनूठी पहल की परिवर्तनकारी क्षमता के बारे में व्यावहारिक चर्चा की।

हजारों लोग हमारे विशेषज्ञों से पूछेंकार्यक्रम में शामिल हुए, शीर्ष 5 को डिजिटल इंडिया क्वेश्चन निंजा नामित किया गया

इस सत्र में देश भर से हजारों नागरिकों ने लाइव भाग लिया। दर्शकों ने उत्सुकता से विशेषज्ञों से सीधे सवाल पूछे तथा एबीसी-एनएडी से संबंधित विभिन्न पहलुओं तथा नियमों और विनियमों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भागीदारी पर प्रकाश डाला गया और प्रासंगिक प्रश्न पूछने के लिए 5 प्रतिभागियों को डिजिटल इंडिया क्वेश्चन निंजा के रूप में मान्यता दी गई, जिन्हें पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

डिजिटल इंडिया पहलों पर विस्तृत जानकारी

हमारे विशेषज्ञों से पूछेंश्रृंखला का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के अंतर्गत आने वाली प्रमुख परियोजनाओं की महत्वपूर्ण बातों को उजागर करना है। लोगों को इन परिवर्तनकारी पहलों का प्रबंधन और संचालन करने वाले विशेषज्ञों से सीधे सुनने का मौका मिलता है। दर्शकों को अपनी भागीदारी और विषय से संबंधित दिलचस्प सवाल पूछने के लिए विशेष डिजिटल इंडिया उपहार हैम्पर्स जीतने का मौका भी मिलता है।

पूरा एपिसोड इस लिंक (https://www.youtube.com/watch?v=dqIoGwIXjoM) पर क्लिक करके देखा जा सकता है। हमारे विशेषज्ञों से पूछेंके भविष्य के एपिसोड के लिए जुड़े रहें, जहाँ डिजिटल इंडिया की और अधिक पहलों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा!

डिजिटल इंडिया यूट्यूब चैनल: https://www.youtube.com/@DigitalIndiaofficial

***

एमजी/केसी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2072923) आगंतुक पटल : 150
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu