रक्षा मंत्रालय
पूर्वावलोकन कार्यक्रम
भारतीय नौसेना परिचालन प्रदर्शन 2024
प्रविष्टि तिथि:
09 NOV 2024 5:23PM by PIB Delhi
भारतीय नौसेना इस वर्ष नौसेना दिवस (04 दिसंबर) के अवसर पर ओडिशा के पुरी स्थित ब्लू फ्लैग बीच पर आयोजित 'परिचालन प्रदर्शन' (ऑपरेशनल डेमो) में अपनी दुर्जेय समुद्री क्षमताओं और नौसैन्य गतिविधियों के माध्यम से शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। माननीय राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बनने हेतु अपनी सहमति दे दी है। यह कार्यक्रम नौसेना की बहुमुखी क्षमताओं को उजागर करता है, नागरिकों के अंदर समुद्र से संबंधित जागरूकता बढ़ाता है और भारत की समृद्ध सागरीय विरासत के प्रति सम्मान प्रकट करता है।
प्राचीन ब्लू फ्लैग समुद्र तट की पृष्ठभूमि में आयोजित होने वाला 2024 का ऑपरेशनल डेमो भारतीय नौसेना और ओडिशा राज्य की समुद्री विरासत के बीच संबंध का प्रतीक है।
भारतीय नौसेना इस आयोजन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ओडिशा राज्य सरकार और स्थानीय प्राधिकारियों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। इस आयोजन में स्थानीय दर्शकों और पर्यटकों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे सभी को समुद्र तट से सजीव प्रदर्शन देखने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय टेलीविजन पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा और अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचने के लिए इसे भारतीय नौसेना के यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा।
(1)BV2C.jpeg)
(2)HW35.jpeg)
(2)MT98.jpeg)
***
एमजी/केसी/एनके /डीए
(रिलीज़ आईडी: 2072070)
आगंतुक पटल : 253