भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

डिलिजेंट पावर का डीबी पावर में विलय और डेकोर थर्मल पावर के पुनर्गठन प्रस्ताव को सीसीआई की मंजूरी

प्रविष्टि तिथि: 29 OCT 2024 9:15PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एक प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है जिसके अंतर्गत डिलिजेंट पावर का डीबी पावर में विलय और डेकोर थर्मल पावर का पुनर्गठन शामिल है।

इस प्रस्तावित संयोजन में डिलिजेंट पावर प्राइवेट लिमिटेड (डीपीपीएल) का उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अर्थात डीबी पावर लिमिटेड (डीबीपीएल) में विलय तथा कुछ प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद के साथ डेकोर थर्मल पावर प्राइवेट लिमिटेड (डीटीपीपीएल) का पुनर्गठन शामिल है।

डीपीपीएल, डीबीपीएल की होल्डिंग कंपनी है। डीबीपीएल ने छत्तीसगढ़ राज्य में 1200 मेगावाट क्षमता वाला कोयला आधारित बिजली संयंत्र स्थापित किया है।

डीटीपीपीएल मुख्य रूप से अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डीबी पावर (मध्य प्रदेश) लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी है जिसके पास वर्तमान में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में केवल कुछ भूमि है।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

****

एमजी/आरपीएम/केसी/बीयू/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2069466) आगंतुक पटल : 126
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu