संचार मंत्रालय
टीआरएआई ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया
प्रविष्टि तिथि:
29 OCT 2024 7:25PM by PIB Delhi
केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्णय के अनुसार, इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 28 अक्टूबर 2024 से 3 नवंबर 2024 तक निम्नलिखित विषयवस्तु: "राष्ट्र की समृद्धि के लिए एकता की संस्कृति”, के साथ मनाया जा रहा है। इसलिए, टीआरएआई 28 अक्टूबर 2024 से 3 नवंबर 2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है।
केंद्रीय सतर्कता आयोग ने यह भी निर्देश दिया कि 28 अक्टूबर 2024 को 11.00 बजे सभी संस्थानों के सभी लोक सेवक सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा लेंगे। इसलिए, टीआरएआई अध्यक्ष ने 28 अक्टूबर 2024 को सुबह 11.00 बजे टीआरएआई मुख्यालय और उसके क्षेत्रीय कार्यालयों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

UZK9.jpeg)

8WVK.jpeg)
****
एमजी/आरपीएम/केसी/एमएम
(रिलीज़ आईडी: 2069363)
आगंतुक पटल : 404