भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सीसीआई ने इंडस टावर्स में भारती एयरटेल की प्रतिशत हिस्सेदारी में वृद्धि को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
22 OCT 2024 8:41PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने शेयरों की पुनर्खरीद के अनुसरण में इंडस टावर्स लिमिटेड (इंडस टावर्स) में भारती एयरटेल लिमिटेड (भारती एयरटेल) की प्रतिशत हिस्सेदारी में 50.005 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है।
भारती एयरटेल संचार सेवा प्रदाता कंपनी है, जो “एयरटेल” ब्रांड नाम से परिचालित की जा रही है।
इंडस टावर्स दूरसंचार अवसंरचना प्रदाता कंपनी है। यह विभिन्न मोबाइल ऑपरेटरों के लिए दूरसंचार अवसंरचना, इस ढ़ांचे को तैयार करने, इसके स्वामित्व और प्रबंधन से जुड़ी है।
आयोग का विस्तृत आदेश बाद में दिया जाएगा।
***
एमजी/आरपीएम/केसी/जेके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2068051)
आगंतुक पटल : 68