मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री एस पी सिंह बघेल ने विशेष अभियान 4.0 के तहत प्रगति का जायजा लिया; जन शिकायतों व अपीलों के शीघ्र निपटान पर बल दिया

Posted On: 23 OCT 2024 11:52PM by PIB Delhi

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय  के राज्य मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने विशेष अभियान 4.0 के तहत पशुपालन एवं डेयरी विभाग में चल रहे स्वच्छता अभियान तथा उससे संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री बघेल ने विभाग के विभिन्न अनुभागों, कमरों व रिकॉर्ड रूम का दौरा किया। उन्होंने कृषि भवन में पांचवीं, चौथी तथा तीसरी मंजिल के कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान श्री एसपी सिंह बघेल ने कर्मचारियों से बातचीत की तथा हाल में जारी स्वच्छता अभियान के बारे में उनकी राय ली। उन्होंने इस बारे में बहुमूल्य सुझाव भी दिए तथा विशेष रूप से अभिलेखों के संबंध में जगह की कमी पर चिंता व्यक्त की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001IWMZ.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002Z1E8.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003LGP8.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004UMG4.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005S4ZV.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006I1N5.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007EIL1.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008N61G.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010WV8D.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image011763P.jpg

इसके बाद राज्य मंत्री ने विशेष अभियान 4.0 के तहत विभिन्न मापदंडों की प्रगति की समीक्षा की। 22 अक्टूबर तक विशेष अभियान 4.0 पोर्टल में दर्ज आंकड़ों के अनुसार लक्ष्यों की तुलना में उपलब्धि की स्थिति निम्नानुसार थी :

 

 

विशेष अभियान 4.0

क्रम सं.

मापदंड

लक्ष्य

उपलब्धि

 

1.

सांसदों से संदर्भ

5

5

 

2.

संसदीय आश्वासन

8

2

 

3.

आईएमसी संदर्भ (कैबिनेट प्रस्ताव)

0

0

 

4.

राज्य सरकार संदर्भ

0

0

 

5.

जन शिकायतें

197

170

 

6.

पीएमओ संदर्भ

2

2

 

7.

जन शिकायत अपील

98

19

 

8.

नियमों/प्रक्रियाओं का सरलीकरण

1

1

 

9.

फ़ाइलों की समीक्षा

10244

10244

 

10

ई-फाइलों की समीक्षा

633

513

 

11

जगहों की सफाई

213

156

 

12.

अर्जित राजस्व

 

8,42,753

 

 

यह भी जानकारी दी गई कि विशेष अभियान 4.0 के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा सोशल मीडिया का लाभ उठाया जा रहा है।

श्री एसपी सिंह बघेल ने विशेष अभियान 4.0 के तहत लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा जन शिकायतों और अपीलों के निपटान में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया। अधिकारियों ने अभी चल रहे इस अभियान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

****

एमजी/आरपीएम/केसी/बीयू/एसके




(Release ID: 2067598) Visitor Counter : 37


Read this release in: English , Urdu