मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह 25 अक्टूबर 2024 को महामारी निधि परियोजना और 21वीं पशुधन गणना अभियान का शुभारंभ करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2024 10:32PM by PIB Delhi

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह देश में पशु-स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ करेंगे। ये दो पहल हैं - "महामारी का सामना करने के लिए भारत में पशु-स्वास्थ्य सुरक्षा सुदृढ़ीकरण" पर महामारी निधि परियोजना और 21वीं पशुधन गणना अभियान। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 25 अक्टूबऱ, 2024 को सुबह 10 बजे नई दिल्ली में शाहदरा स्थित होटल लीला एंबियंस कन्वेंशन में होगा।

कार्यक्रम में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री श्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और श्री जॉर्ज कुरियन भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में जी-20 शेरपा श्री अमिताभ कांत, नीति आयोग के सदस्‍य (स्वास्थ्य) प्रो. डॉ. वीके पॉल, पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव सुश्री अलका उपाध्याय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव श्री पुण्य सलिला श्रीवास्तव सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान भारत में पशु स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जारी किए जाएंगे। पशुपालन और डेयरी विभाग सभी हितधारकों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है जिससे महामारी की तैयारी और पशु-स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में जारी प्रयासों में योगदान दिया जा सके।

----

एमजी/आरपीएम/केसी/बीयू/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2067575) आगंतुक पटल : 321
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil