नागरिक उड्डयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत की विमानन विरासत को प्रदर्शित करने वाले ‘विमानन पार्क’ का उद्घाटन

प्रविष्टि तिथि: 18 OCT 2024 5:57PM by PIB Delhi

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राम मोहन नायडू के नेतृत्व में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंत्रालय के परिसर में विमानन पार्क का उद्घाटन किया। एक शांत जलाशय के बीच शानदार विमान मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं, जो विमानों के विकास और भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र की वृद्धि को दर्शाते हैं। ये प्रदर्शन विमानन क्षेत्र में प्रगति और नवाचार की दिशा में मंत्रालय की यात्रा का प्रतीक हैं।

भारत के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वतंत्र वास्तुशिल्प स्तंभों की पृष्ठभूमि, देश की समृद्ध सांस्कृतिक और वास्तुशिल्प विरासत का जश्न मनाती है। पार्क में एक विशेष मार्ग महत्वपूर्ण मील के पत्थरों को उजागर करता है, जो भारत के नागरिक उड्डयन इतिहास में प्रारंभिक उड़ान और विमान विकास से लेकर आधुनिक उन्नतियों तक फैला हुआ है। यह मार्ग आगंतुकों के लिए एक शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है।

पार्क को स्थिरता को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर विकसित किया गया है। बांस का उपयोग छायादार बैठने की जगहों के लिए किया गया है, जो पर्यावरण-अनुकूल निर्माण प्रथाओं को बढ़ावा देता है। यह पार्क एक ऐतिहासिक स्थल बनने का वादा करता है, जो भारत की विमानन उपलब्धियों को इसकी वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ता है, जो विमानन उत्साही लोगों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

श्री राम मोहन नायडू ने इसमें शामिल सभी लोगों के सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की तथा इस बात पर बल दिया कि यह एविएशन पार्क वैश्विक विमानन क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/जीके


(रिलीज़ आईडी: 2066179) आगंतुक पटल : 492
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English