वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राजस्व विभाग ने विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत कार्यान्वयन चरण (2 अक्टूबर-31 अक्टूबर 2024) की पहली छमाही में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की

Posted On: 17 OCT 2024 3:43PM by PIB Delhi

राजस्व विभाग (डीओआर) ने विशेष अभियान 4.0 के प्रारंभिक चरण में विभिन्न लक्ष्य निर्धारित किए हैं। अब, क्रियान्वयन चरण में, डीओआर सभी प्रमुख कार्य जैसे अति महत्वपूर्ण व्यक्ति(वीआईपी) संदर्भ, लोक शिकायत, समीक्षा और फाइलों की छंटाई आदि में लंबित मामलों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। 2 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ हुआ अभियान 31 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगा।

राजस्व विभाग के सभी अधिकारी, अभियान के लिए निर्धारित लक्ष्यों को 100 प्रतिशत प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान 4.0 में भागीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही कार्यस्थल और आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता को संस्थागत बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

विशेष अभियान 4.0 के दौरान उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। 15 अक्टूबर,2024 तक अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय प्रगति हुई है। लगभग 1003 जन शिकायतों और 10 अति महत्वपूर्ण व्यक्ति संदर्भों का समाधान किया गया है। लगभग 333 ई-फाइलों की समीक्षा की गई है और 77 फाइलों को समीक्षा के बाद बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, 1061 भौतिक फाइलों की समीक्षा की गई है और 506 फाइलों को हटाया गया है। पुराने जीर्ण-शीर्ण फर्नीचर/फिक्सचर, अन्य अपशिष्ट/स्क्रैप आइटम और ई-कचरे का निपटान किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप कार्यालय की जगह खाली हो गई है। इसके परिणामस्वरूप विभाग को 1,89,100/- रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ है।

इस गति को जारी रखने के लिए राजस्व विभाग प्रतिबद्ध है, ताकि कार्य के समाधान में दक्षता, कार्यालय और सार्वजनिक परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित हो सके और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।

*****

एमजी/आरपीएम/केसी/एजे/एनजे



(Release ID: 2065830) Visitor Counter : 64


Read this release in: English , Urdu , Tamil