पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कोलंबिया के विदेश मामलों के उपमंत्री रोहस रौद्रीगेज ने केंद्रीय विदेश व पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से की मुलाकात

प्रविष्टि तिथि: 16 OCT 2024 6:03PM by PIB Delhi

कोलंबिया गणराज्य के विदेश मामलों के उप मंत्री हौरहे रोहस रौद्रीगेज ने केंद्रीय विदेश तथा पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से आज शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

इस बार कोलंबिया के कैली में संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सिंह ने सम्मेलन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सिंह ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से उन्हें अवगत कराया। यह अभियान पर्यावरण के प्रति अपना दायित्व निभाने के साथ-साथ माताओं के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव दर्शाने की एक अनूठी पहल है। जिसकी कोलंबिया के विदेश मामलों के उपमंत्री ने सराहना की। वे मंत्रालय की गैलरी में 'नेचर' व 'कल्चर' की थीम पर उकेरित मधुबनी पेंटिंग की विशेषता से भी अगवत हुए।


****

विराट/गौरव


(रिलीज़ आईडी: 2065479) आगंतुक पटल : 247
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil