रक्षा मंत्रालय
सैन्य कार्य विभाग का विशेष अभियान 4.0
1,19,240 फाइलों की समीक्षा, 835 अभियान स्थलों की सफाई की गई, समीक्षा के लिए 170 नियमों की पहचान की गई
प्रविष्टि तिथि:
11 OCT 2024 5:50PM by PIB Delhi
रक्षा मंत्रालय के सैन्य कार्य विभाग ने 02 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान 4.0 के कार्यान्वयन चरण के पहले सप्ताह के दौरान 1,19,240 फाइलों की समीक्षा, लगभग 835 अभियान स्थलों की सफाई की गई, 170 समीक्षा स्थलों की पहचान की और स्क्रैप निपटान से 10,16,08 रुपये का राजस्व अर्जित किया। दैनिक आधार पर अभियान की प्रगति की निगरानी की जा रही है और अभियान के उद्देश्यों को पूरे संकल्प के साथ पूरा किया जा रहा है।
देश के रक्षा प्रतिष्ठानों में विशेष अभियान 4.0 बड़े उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। देश भर में तीनों सशस्त्र बलों की इकाइयों और संरचनाओं में अभियान गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं, जिनमें दूर-दराज और सीमावर्ती क्षेत्र भी शामिल हैं। सितंबर 2024 में इसके शुरुआती चरण के दौरान अभियान के प्रत्येक पहलू के लिए विभाग द्वारा ठोस लक्ष्य निर्धारित किए गए थे।
विशेष अभियान का उद्देश्य सामान्य सफाई, बेहतर स्थान प्रबंधन, कबाड़ का निपटान, पुराने अभिलेखों की छंटाई और उपलब्ध स्थान के सौंदर्यीकरण के माध्यम से कार्यस्थलों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाना है। अभियान का एक अन्य मुख्य उद्देश्य जन शिकायत, सांसद, प्रधानमंत्री कार्यालय और राज्य सरकार के संदर्भ, अपील और संसदीय आश्वासनों में लंबित मामलों में कमी लाना है।
*****
एमजी/आरपीएम/केसी/एचएन/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2064239)
आगंतुक पटल : 212