मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित लगभग 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया


प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने पशुधन के हित में पशुपालन विभाग के दो कार्यक्रमों - सेक्स सॉर्टेड सीमेन और जीनोमिक चिप का लोकार्पण किया: श्री राजीव रंजन सिंह

सेक्स  सोर्टेड सीमेन 250 रुपए में किसानों को उपलब्ध होगी: श्री राजीव रंजन सिंह

पिछले 9 वर्षों में दूध उत्पादन में 57.62 % की वृद्धि हुई है और यह विश्व रिकॉर्ड है: केंद्रीय मंत्री

Posted On: 05 OCT 2024 6:16PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से संबंधित लगभग 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मवेशियों के लिए एकीकृत जीनोमिक चिप और स्वदेशी सेक्स-सॉर्टेड सीमेन प्रौद्योगिकी का शुभारंभ किया।

केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी व पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने पशुधन के हित में पशुपालन विभाग के दो कार्यक्रमों - सेक्स सॉर्टेड सीमेन और जीनोमिक चिप का लोकार्पण किया। सेक्स सॉर्टेड सीमेन नस्ल सुधार में बहुत ही कारगर है और अब तक सेक्स सॉर्टेड सीमेन का निर्माण बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किया जाता था। उसकी कीमत ₹800 थी जो कि किसानों को सस्ती दर पर उपलब्ध नहीं हो पाता था। प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया- आत्मनिर्भर भारत के तहत पशुपालन विभाग के अंतर्गत नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने ₹250 के सेक्स सॉर्टेड सीमेन का आविष्कार किया है जिसका लोकार्पण आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया है। अब यह सेक्स  सोर्टेड सीमेन 250 रुपए में किसानों को उपलब्ध होगा जिससे पशुधन की नस्ल में सुधार होगा, इसके तीन शॉट लगाए जाते हैं। इसके प्रयोग से आज तक के परिक्षण में पाया गया है कि कृत्रिम गर्भाधान के कारण 70 से 80% तक बछड़िया पैदा होती हैं और बछड़े कम होते हैं। ये इस सेक्स सोर्टेड सीमेन की खासियत है।

श्री राजीव रंजन सिंह ने बताया कि जिनोमिक चिप डीएनए पर आधारित है जो कि पशुओं के अनुवांशिक सुधार में बहुत ही कारगर साबित होता है। पूरी दुनिया - अमरीका, डेनमार्क, नीदरलैंड  ने इस तकनीक का प्रयोग किया जिससे उनके पशुधन में अनुवांशिक सुधार हुआ है। पशुधन के अनुवांशिक सुधार की दिशा में यह जिनोमिक चिप फायदेमंद साबित होगी जो कि किसानों के लिए लाभकारी होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गाय के लिए गौ  चिप और भैंस के लिए महिषी चिप का लोकार्पण भी किया।

 श्री राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में आज हमारा देश विश्व में दूध उत्पादन के क्षेत्र में पहले स्थान पर है। पिछले 9 वर्षों में दूध उत्पादन में 57.62 % की वृद्धि हुई है और यह विश्व रिकॉर्ड है। आज दुनिया में दूध उत्पादन के क्षेत्र में दो प्रतिशत की वृद्धि वार्षिक दर से होती है जबकि हमारे देश में दुग्ध उत्पादन में 6% वार्षिक दर से वृद्धि होती है। यह राष्ट्रीय गोकुल मिशन का परिणाम है कि आज हम दुनिया में दुग्ध उत्पादन में एक नंबर पर हैं। पशुपालन विभाग की दो योजनाओं का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

******

सु . सि .

 



(Release ID: 2062500) Visitor Counter : 26


Read this release in: English , Urdu , Tamil