वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

निर्माण स्थलों पर सुरक्षा और दक्षता बढ़ाने के लिए रस्सियों एवं कॉर्डेज, जियोटेक्सटाइल्स और इंडुटेक वस्त्रों के लिए नया गुणवत्ता नियंत्रण आदेश

Posted On: 04 OCT 2024 5:38PM by PIB Delhi

निर्माण स्थलों पर सुरक्षा और परिचालन दक्षता में सुधार लाने के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, वस्त्र मंत्रालय ने रस्सियों एवं कॉर्डेज, जियोटेक्सटाइल और औद्योगिक वस्त्रों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) जारी किए हैं। यह पहल इन आवश्यक सामग्रियों के लिए कड़े गुणवत्ता मानक स्थापित करेगी, जिससे निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा और निर्माण प्रक्रियाओं की दक्षता सुनिश्चित होगी।

निर्माण स्थलों पर अनूठी चुनौतियां होती हैं, जहां सुरक्षा और उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए सही सामग्री महत्वपूर्ण होती है। रस्सियां और कॉर्डेज सामग्री उठाने, सुरक्षित करने और ढोने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जबकि जियोटेक्सटाइल मिट्टी के स्थिरीकरण और क्षरण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इंडुटेक वस्त्र सुरक्षात्मक वस्त्र और सुरक्षा उपकरणों के लिए तेजी से महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं, जिससे श्रमिकों की सुरक्षा और भी बेहतर होती है। इन क्यूसीओ के कार्यान्वयन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ये उत्पाद सुरक्षा और कार्य-निष्पादन के उच्चतम मानकों को पूरा करें।

यह पहल हमारे निर्माण कार्यबल की सुरक्षा और मानकों को बनाने के लिए डिजाइन की गई है, जो श्रमिकों और पर्यावरण दोनों को लाभान्वित करेगी। रस्सियों, कॉर्डेज और वस्त्रों की गुणवत्ता को विनियमित करके, हम निर्माण-कार्य में लगे श्रमिकों के कल्याण को प्राथमिकता देते हैं, जिससे साइट पर दुर्घटनाओं और चोटों के जोखिम को काफी कम किया जा सकता है। सभी उद्योगों में एक समान गुणवत्ता मापदंड लागू करने से, निर्माण कंपनियों के लिए सामग्री का चयन करना आसान हो जाएगा और स्थिरता एवं विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होगी।

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) को  अलग-अलग समय पर लागू किया जाएगा, जिससे लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) को नए मानकों का पालन करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। क्यूसीओ 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगे, लघु एवं मध्यम आकार के उद्योगों को अतिरिक्त 3 महीने का समय दिया जाएगा। लागू होने के बाद, रस्सियों, कॉर्डेज, जियोटेक्सटाइल और औद्योगिक वस्त्रों के सभी निर्माताओं एवं आपूर्तिकर्ताओं को इन गुणवत्ता दिशानिर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और परीक्षण के साथ निर्दिष्ट मानकों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एसके

 



(Release ID: 2062304) Visitor Counter : 19


Read this release in: English , Urdu , Tamil