पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को 'उद्योग का दर्जा' देने एवं उसे कार्यान्वित करने में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सहायता देने के लिए एक पुस्तिका का विमोचन किया

Posted On: 27 SEP 2024 6:41PM by PIB Delhi

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने आज यानी 27 सितंबर, 2024 को पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने और उसे कार्यान्वित करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक पुस्तिका का विमोचन किया।

व्यापार सुगमता बढ़ाने और पर्यटन में निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने के लिए, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पर्यटन को उद्योग के रूप में वर्गीकृत किया है या आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से उद्योग का दर्जा प्रदान किया है, लेकिन ऐसी सुविधाओं का लाभ उठाने वाली पर्यटन इकाइयों में बड़े पैमाने पर परिवर्तन नहीं हुआ है।

पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को 'उद्योग का दर्जा' देने एवं उसे कार्यान्वित करने में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों को समर्थन करने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने एक पुस्तिका का विमोचन किया है जिसका उद्देश्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य करना है। यह पुस्तिका राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने के लिए एक चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका प्रदान करेगी, जिससे पर्यटन व आतिथ्य के माध्यम से अधिक निवेश और रोजगार सृजन का लाभ मिलेगा।

****

एमजी/आरपीएम/केसी/एसके



(Release ID: 2059704) Visitor Counter : 98


Read this release in: English , Tamil , Telugu