वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए डीआईपीएएम 2 से 31 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान 4.0 के लिए तैयार

Posted On: 26 SEP 2024 6:16PM by PIB Delhi

वित्त मंत्रालय का निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) 2 से 31 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए ‘विशेष अभियान 4.0’ का संचालन करेगा। डीआईपीएएम के अंतर्गत कोई संबद्ध या अधीनस्थ अधिकारी या स्वायत्त निकाय नहीं हैं।

अभियान का प्रारंभिक चरण 16 सितंबर, 2024 को शुरू हो चुका है और 30 सितंबर, 2024 को समाप्त होगा।

इस चरण के दौरान, लंबित मामलों के निपटान पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए लक्ष्यों की पहचान की जा रही है, जैसे कि वीआईपी संदर्भ, पीएमओ संदर्भ, सार्वजनिक शिकायतें, सार्वजनिक शिकायत अपीलें, संसदीय आश्वासन और अंतर-मंत्रालयी संदर्भ आदि।

इसके अलावा, स्क्रैप निपटान और फाइलों की समीक्षा और छंटाई के लक्ष्य भी तय किए जा रहे हैं।

श्री तुहिन कांत पांडे, वित्त सचिव एवं सचिव, डीआईपीएएम, ने 11.09.2024 को आयोजित एक बैठक में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान और विशेष अभियान 4.0 की तैयारियों की समीक्षा की। श्री पांडे ने 17.09.2024 को डीआईपीएएम के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई।

2023 में, डीआईपीएएम ने विशेष अभियान 3.0 का सफलतापूर्वक संचालन किया। इस वर्ष भी, 2 से 31 अक्टूबर, 2024 तक विशेष अभियान 4.0 के कार्यान्वयन चरण के दौरान, यह विभाग तैयारी चरण के दौरान पहचाने गए लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।

 

एमजी/आरपीएम/केसी/ जीके/डीके



(Release ID: 2059181) Visitor Counter : 27


Read this release in: English , Urdu