विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को बढ़ावा देने के लिए "स्वच्छता ही सेवा-2024" अभियान के अंतर्गत व्याख्यान और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया
प्रविष्टि तिथि:
26 SEP 2024 4:56PM by PIB Delhi
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेगा। इसमें प्रौद्योगिकी भवन के पास स्थित स्कूलों में व्याख्यान और वृक्षारोपण अभियान शामिल हैं।
संयुक्त सचिव सुश्री ए. धनलालकशमी ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्राथमिक विद्यालय एमसीडी कटवारिया सरिया और ललित महाजन एस.वी.एम. के बच्चों को "स्वच्छता और स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव" पर एक व्याख्यान दिया।
विभाग ने ललित महाजन एस.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल वसंत विहार नई दिल्ली में "एक पेड़ माँ के नाम" पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान चलाया।

***
एमजी/आरपीएम/केसी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2059165)
आगंतुक पटल : 145