सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भारतीय सड़क कांग्रेस के अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करेंगे
Posted On:
25 SEP 2024 3:32PM by PIB Delhi
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी कल (26 सितंबर, 2024), कर्नाटक के बेंगलुरु में भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के "पुल प्रबंधन में प्रगति" विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करेंगे। श्री गडकरी, बेंगलुरु और उसके आसपास के क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। श्री नितिन गडकरी इसके बाद एक मीडिया हाउस द्वारा आयोजित "आगे के कार्य: भारत के राजमार्गों को हरा-भरा बनाना" विषय पर एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे। केंद्रीय मंत्री गुरुवार को कर्नाटक और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे।
भारतीय सड़क कांग्रेस सड़कों, पुलों के निर्माण और रखरखाव से सम्बंधित विषयों की पूरी श्रृंखला पर ज्ञान साझा करने और अनुभव प्राप्त करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। इसमें सुरंगों और सड़क परिवहन के साथ ही प्रौद्योगिकी, उपकरण, अनुसंधान, योजना, वित्त, कराधान, संगठन और सभी सम्बंधित नीतिगत मुद्दे शामिल हैं। देश में सड़क क्षेत्र के इंजीनियरों और पेशेवरों के शीर्ष निकाय भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के गठन की जानकारी का पता तत्कालीन भारत सरकार द्वारा 1927 में श्री एम.आर. जयकर की अध्यक्षता में गठित सड़क विकास समिति से लगाया जा सकता है। इस समिति ने सड़क निर्माण, रखरखाव और विकास से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर सड़क सम्मेलन आयोजित करने की सिफारिश की थी।
***
एमजी/वीके/एसके
(Release ID: 2058726)
Visitor Counter : 317