विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा- 2024 और विशेष अभियान 4.0 की शुरुआत की

प्रविष्टि तिथि: 23 SEP 2024 6:45PM by PIB Delhi

जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा- 2024 और विशेष अभियान 4.0 के तहत कार्य योजना के एक भाग के रूप में स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव ने स्वच्छ और कचरा मुक्त भारत के लिए जागरूकता एवं प्रतिबद्धता पैदा करने के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई।

ब्रिक संस्थाएं, नई दिल्ली में आईसीजीईबी, फरीदाबाद में आरसीबी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सार्वजनिक उपक्रम भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से नियमित पोस्ट के साथ 130 से अधिक गतिविधियों की प्रतिबद्धता के साथ अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। डीबीटी अपने नोडल अधिकारियों के माध्यम से सार्वजनिक उपक्रमों के साथ-साथ उपरोक्त संस्थानों की सभी गतिविधियों की निगरानी कर रहा है। स्वच्छता सुनिश्चित करने और लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए विभाग के नोडल अधिकारी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव द्वारा अभियान गतिविधियों की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।

**

एमजी/एआर/एनकेएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2058015) आगंतुक पटल : 166
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu