इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इस्पात मंत्रालय ने सेल के सहयोग से 'स्वच्छता ही सेवा' 2024 अभियान के अंतर्गत 'स्वच्छता रन' का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 22 SEP 2024 3:24PM by PIB Delhi

इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), महारत्न सीपीएसई के सहयोग से नई दिल्ली के नेहरू पार्क में 'स्वच्छता रन' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री संदीप पौंड्रिक, सचिव, इस्पात मंत्रालय ने किया, जबकि श्री अमरेंदु प्रकाश, चेयरमैन, सेल और बड़ी संख्या में इस्पात मंत्रालय और सेल के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसमें सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

सेल द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2024 तक अपने संयंत्रों और इकाईयों में 'स्वच्छता ही सेवा' 2024 अभियान के भाग के रूप में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इस्पात मंत्रालय और सेल द्वारा स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही अनेक पहलों में से 'स्वच्छता रन' भी शामिल है।

***

एमजी/एआर/एके /डीके


(रिलीज़ आईडी: 2057571) आगंतुक पटल : 360
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi