विधि एवं न्याय मंत्रालय
स्वच्छता ही सेवा अभियान (एसएचएस), 2024
प्रविष्टि तिथि:
22 SEP 2024 9:47AM by PIB Delhi
विधायी विभाग ने 21 सितंबर, 2024 को स्वच्छता ही सेवा अभियान (एसएचएस), 2024 के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न पहलों के तहत शास्त्री भवन, नई दिल्ली के परिसर में आंतरिक यंत्रीकृत सफाई अभियान चलाया।

यह अभियान श्री दिवाकर सिंह, अतिरिक्त सचिव, श्री आर.के. पटनायक, संयुक्त सचिव/नोडल अधिकारी और डॉ. के.वी. कुमार, संयुक्त सचिव के साथ-साथ विधायी विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों/सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न किया गय। इस अवसर पर अधिकारियों ने इस अभियान के महत्व पर जोर दिया और सभी से स्वच्छता अभियान में पूरे मनोयोग से भाग लेने का आग्रह किया।
*****
एमजी/एआर/आरके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2057492)
आगंतुक पटल : 212