सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
डीईपीडब्ल्यूडी स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2024 का आयोजन 17.09.2024 से 02.10.2024 तक सक्रिय रूप से कर रहा है
प्रविष्टि तिथि:
20 SEP 2024 7:13PM by PIB Delhi
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी), सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय 17.09.2024 से 02.10.2024 तक स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान का आयोजन कर रहा है। यह अभियान भारत सरकार की स्वच्छता और आरोग्य को बढ़ावा देने की बड़ी पहल का हिस्सा है, जो 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के साथ जुड़ा हुआ है।
स्वच्छ भारत अभियान की 10वीं सालगिरह की खुशी में, इस वर्ष का थीम, 'स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता' है, जिसका उद्देश्य भारत के सभी नागरिकों में स्वच्छता को एक प्राकृतिक आदत और मौलिक सामाजिक मूल्य बनाना है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांगजनों के लिए समावेशी और सुलभ वातावरण को बढ़ावा देने में स्वच्छता के महत्व पर बल दे रहा है। डीईपीडब्ल्यूडी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उसके सभी पहल एक स्वच्छ, स्वस्थ और सभी के लिए ज्यादा सुलभ भारत में सहयोग दें।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 17.09.2024 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आयोजित एडिप कैम्प में स्वच्छता शपथ दिलाई। उन्होंने 19.09.2024 को विशाखापत्तनम में आयोजित दिव्य कला मेला में भी स्वच्छता शपथ दिलाई।
उद्घाटन समारोह के साथ ही डीईपीडब्ल्यूडी और उसके संगठनों में सक्रिय रूप से स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 शुरू हो चुका है, जिसका विषय 'स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता' है। कार्यक्रम में डीईपीडब्ल्यूडी सचिव ने अन्य अधिकारियों/पदाधिकारियों के साथ मिलकर सामूहिक स्वच्छता की शपथ ली। 15 दिन तक चलने वाले इस अभियान के दौरान, डीईपीडब्ल्यूडी ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विभाग की फ़ील्ड यूनिट्स के माध्यम से स्वच्छता और आरोग्य के महत्व को ध्यान में रखकर एक कार्य योजना तैयार किया है जिसमें निम्नलिखित घटकों पर ध्यान केंद्रित किया गया है:
- स्वच्छता शपथ का आयोजन
- वृक्षारोपण अभियान - 'एक पेड़ मां के नाम'
- संस्थान/संगठन के प्रांगण की आंतरिक और बाहरी सफाई
- ‘सफाई मित्र सुरक्षा’ पर विशेषज्ञ बातचीत
- सफाई कर्मचारियों का सम्मान
- शौचालयों की व्यापक सफाई
- कार्यालय परिसर में कीट नियंत्रण की गतिविधियों का आयोजन
- विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
- स्वच्छता ही सेवा पर नुक्कड़ नाटक
- स्वच्छता ही सेवा के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए वॉकथॉन/रैली
- विशेष वयस्कों द्वारा विशेष सफाई अभियान
- शौचालयों की व्यापक सफाई
- कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों के डेस्क/ कार्यस्थल/ अलमारियों की सफाई
- कार्यस्थलों पर कीट नियंत्रण गतिविधियां
- कार्यालय के अंदर और बाहर के पौधों की देखभाल
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) अपने ईमानदार और समर्पित प्रयासों के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
***
एमजी/एआर/एके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2057187)
आगंतुक पटल : 294