युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत माय भारत के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया


8 लाख से अधिक युवा स्वयंसेवकों ने पहले 3 दिनों में देशभर में 12 लाख किलोग्राम से ज्यादा कचरा हटाया

एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक कचरे को खत्म करने के लिए 15 दिवसीय स्वच्छता ही सेवा अभियान, 2 अक्टूबर को तटीय और समुद्र तटों की व्यापक सफाई के साथ समाप्त होगा

Posted On: 20 SEP 2024 5:10PM by PIB Delhi

युवा कार्यक्रम विभाग ने इस साल के स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का बीड़ा उठाया है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा। "स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता इसका थीम है।" माय भारत पहल के तहत पूरे भारत में युवा स्वयंसेवक स्वच्छता और पर्यावरण की जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के इस राष्ट्रव्यापी प्रयास का नेतृत्व कर रहे हैं। अभियान का समापन 2 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ भारत दिवस के साथ होगा, जो स्वच्छ और हरित भारत के प्रति संकल्प को मजबूत करेगा।

 


(ओडिशा)

 

इस अभियान का औपचारिक उद्घाटन 17 सितंबर, 2024 को भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने राजस्थान के झुंझुनू में किया। इसके साथ ही स्वच्छ और हरित भारत बनाने की दिशा में राष्ट्रव्यापी प्रयास की शुरुआत हुई। पहले दिन ही, उल्लेखनीय 240,808 युवा स्वयंसेवकों ने 1,562 गोद लिए गए गांवों से 1,75,627 किलोग्राम सिंगल-यूज प्लास्टिक एकत्र किया। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं की प्रतिबद्धता के महत्वपूर्ण प्रभाव को चिन्हित करता है।

 

(मध्य प्रदेश)

 

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस पहल के लिए सरकार के दृष्टिकोण को व्यक्त करते हुए कहा, "हमें अपने युवाओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना पैदा करनी चाहिए। स्वच्छता ही सेवा अभियान केवल एक पहल नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा आंदोलन है जो युवा भारतीयों को अपने पर्यावरण का उत्तरदायित्व लेने के लिए सशक्त बनाता है। माय भारत इस राष्ट्रव्यापी प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाएगा और इसके युवा स्वयंसेवक बदलाव लाने के साथ-साथ स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देने में सबसे आगे होंगे।"

 


(महाराष्ट्र)

 

19 सितंबर, 2024 तक, 8 लाख से अधिक माय भारत के युवा स्वयंसेवकों ने अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया है, और देश भर के विभिन्न स्थानों से 12 लाख किलोग्राम से अधिक कचरे को सफलतापूर्वक हटाया है। अभियान के तहत, 7,000 से अधिक गांव, 2,000 सामुदायिक केंद्र, 450 अमृत सरोवर और अन्य ऐतिहासिक तथा सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई है, जो सामूहिक कार्रवाई की शक्ति को दर्शाता है।

 


(रेलवे ट्रैक की सफाई)

 

पूरे अभियान के दौरान, युवा स्वयंसेवक व्यापक सफाई गतिविधियों में शामिल हैं, जिसमें एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को हटाने और उचित तरीके से निपटाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। ये गतिविधियां पूरे भारत में संस्थागत परिसरों, गोद लिए गए गांवों और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार और विरासत स्थलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर की जा रही हैं।

 


 

(उत्तर प्रदेश)

 

15 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान स्वच्छता ही सेवा अभियानका समापन 2 अक्टूबर, 2024 को होगा, जिसमें व्यापक समुद्र तट और तटीय क्षेत्र की सफाई से जुड़ी गतिविधियां होंगी। इसमें एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के संग्रह और निपटान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। युवा स्वयंसेवक सक्रिय रूप से इस अभियान में भाग लेंगे। माय भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित कार्यक्रमों में समुदाय की अधिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

 


 

(केरल)

 

माय भारत प्लेटफॉर्म एक समर्पित विंडो (https://mybharat.gov.in/mega_events/swachhata-hi-seva) होस्ट कर रहा है। इस विंडो पर पूरे भारत के युवा स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी की तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर रहे हैं, जो 'जन भागीदारी से जन आंदोलन' की भावना को दर्शाता है। माय भारत प्लेटफॉर्म युवा भारतीयों को अपने प्रयासों को साझा करने और दूसरों को स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में सक्षम बना रहा है।

*****

एमजी/ एआर/ एसकेएस/डीए



(Release ID: 2057145) Visitor Counter : 104


Read this release in: English , Urdu , Tamil