सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
प्रविष्टि तिथि:
17 SEP 2024 6:01PM by PIB Delhi
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2024 अभियान देश में साफ-सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए चल रहे देशव्यापी प्रयासों का हिस्सा है। स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ मनाते हुए, इस वर्ष की थीम, "स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता" का उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक में स्वच्छता को एक स्वाभाविक आदत और बुनियादी सामाजिक मूल्य बनाना है। यह अभियान जन भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। इसमें जमीनी स्तर पर विभिन्न गतिविधियों को एकीकृत कर भारत को स्वच्छ रखने में नागरिकों को शामिल किया जाता है।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के सभी कार्यालयों और प्रभागों, जिनमें क्षेत्रीय कार्यालय भी शामिल हैं, को जनता और स्थानीय समुदायों को शामिल करते हुए स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। मंत्रालय ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को एसएचएस-2024 में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्थानीय समुदायों और स्कूली बच्चों को शामिल करके स्वच्छता जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए एक व्यापक निर्देश जारी किए है।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने में योगदान देने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान के तहत प्रत्येक संगठन के क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से स्वच्छता अभियान पर निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं के साथ एक कार्य योजना भी विकसित की है।
i.कियोस्क पर बैनर लगाना, प्रदर्शित करना, प्रचार-प्रसार करना। सफाई मित्रों को पीपीई/सुरक्षा किट वितरित करना ताकि स्वच्छता में उनके योगदान को मान्यता दी जाये और प्रोत्साहित किया जा सके।
ii. पीछे के भाग और छत पर ध्यान केंद्रित करते हुए सफाई अभियान चलाना।
iii. रक्तदान-सह-चिकित्सा शिविर का आयोजन करना।
iv. वृक्षारोपण।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने एक उद्घाटन समारोह के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया, जिसका विषय था 'स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता'। इस कार्यक्रम में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर सामूहिक स्वच्छता शपथ ली।
स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के सम्मान में सफाई मित्रों को पीपीई किट वितरित किए गए।


सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव की नेतृत्व में बैनर लगाने और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव द्वारा सफाई मित्रों को पीपीई किट वितरित किए गए
***
एमजी/एआर/पीएस/एसके