आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 की तैयारियों की समीक्षा की


यह अभियान 17 सितंबर 2024 से शुरू होगा और इसका समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर होगा

Posted On: 30 AUG 2024 6:19PM by PIB Delhi

केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री, श्री मनोहर लाल ने आज आगामी स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2024 की चल रही तैयारियों की समीक्षा के लिए आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

यह अभियान, एक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता पहल है, जो 17 सितंब, 2024 से शुरू होकर एक पखवाड़े तक चलेगा, जिसमें 14 सितंबर से कई प्रारंभिक कार्यक्रम और पूर्वावलोकन प्रस्ताव होगा। अभियान 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। इस वर्ष "स्वच्छता ही सेवा" अभियान का एक दशक पूरा हो गया है। यह एक पहल है जो वर्ष 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से गांधी जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष मनाई जाती है।

केंद्रीय मंत्री महोदय ने बैठक के दौरान सरकार के सभी स्तरों पर सक्रिय भागीदारी के महत्व और देश भर में नागरिकों को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को एकजुट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह अभियान व्यवहार के हिस्से के रूप में स्वच्छता को प्रोत्साहन देने पर बल देता है: 'स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता। अभियान में तीन प्रमुख घटक शामिल हैं: जन भागीदारी (सार्वजनिक भागीदारी), स्वच्छता हासिल करना, और सफाई मित्रों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं और अन्य हितधारकों को मान्यता प्रदान करना, जो पिछले दशक में कार्यक्रम के अभिन्न अंग रहे हैं।

 

एक पखवाड़े तक चलने वाले इस अभियान में जिला प्रशासन और राज्य सरकारों की व्यापक भागीदारी होगी, जिससे देश भर में स्वच्छता के प्रति एक सहयोगात्मक और समन्वित दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा। केंद्रीय मंत्री ने बल देकर कहा कि इस अभियान की सफलता भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सरकारी अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों, कॉरपोरेट्स से लेकर आम नागरिकों तक प्रत्येक हितधारक के सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है।

श्री मनोहर लाल ने विश्वास व्यक्त किया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 पूरे भारत में स्वच्छता और सफाई को प्रोत्साहन देने के सरकार के चल रहे मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

****

एमजी/एआर/आरपी/एमकेएस



(Release ID: 2050229) Visitor Counter : 296


Read this release in: English , Urdu