शिक्षा मंत्रालय
उत्तर पूर्व क्षेत्र में आईआईटी और एनआईटी
Posted On:
05 AUG 2024 5:02PM by PIB Delhi
पिछले 10 वर्षों के दौरान आठ केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किये गये हैं। आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (एपी), अनंतपुर एपी, आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, विजयनगरम एपी, सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय लद्दाख, सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय तेलंगाना और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार की स्थापना की गई है और तीन डीम्ड विश्वविद्यालय बनाए गए हैं। राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय तिरूपति एपी, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में परिवर्तित कर दिया गया है।
पिछले 10 वर्षों में सात आईआईटी स्थापित किए गए, जिनके नाम हैं आईआईटी तिरुपति, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी भिलाई, आईआईटी जम्मू, आईआईटी गोवा, आईआईटी धारवाड़, जबकि एक संस्थान यानी आईएसएम धनबाद को आईआईटी में परिवर्तित कर दिया गया है।
वर्तमान में देश में 31 एनआईटी और एक भारतीय इंजीनियरिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईईएसटी), शिबपुर कार्यरत हैं। आठ एनआईटी उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित हैं, जिनके नाम हैं एनआईटी- अगरतला, सिलचर, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम।
शिक्षा मंत्रालय ने अपनी केंद्रीय क्षेत्र योजना "भारतीय ज्ञान प्रणाली" के तहत असम विश्वविद्यालय और आईआईटी गुवाहाटी में दो आईकेएस केंद्र स्थापित किए हैं।
यह जानकारी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
*********
एमजी/एआर/आरपी/डीवी
(Release ID: 2045991)