कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग में सचिव और राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के महानिदेशक श्री वी. श्रीनिवास ने क्षमता निर्माण सहयोग के लिए बिम्सटेक के महासचिव श्री इंद्र मणि पांडे के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2024 4:15PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) सचिव वी. श्रीनिवास ने 13 अगस्त, 2024 को बिम्सटेक के महासचिव श्री इंद्र मणि पांडे के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें बिम्सटेक देशों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एनसीजीजी के बिम्सटेक देशों के साथ सहयोग पर चर्चा की गई।

बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए 'बे ऑफ बंगाल' पहल में भारत, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका शामिल हैं और इन सदस्य देशों के साझा हित हैं। एनसीजीजी श्रीलंका, म्यांमार, बांग्लादेश के लिए देश-विशिष्ट क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करता है। बिम्सटेक देशों में शासन की चुनौतियां समान हैं और हर देश एक-दूसरे से कुछ न कुछ सीख सकता है। एनसीजीजी अनुभवों को साझा करने और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का दस्तावेजीकरण करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इस बैठक में बातचीत सौहार्दपूर्ण और अनुकूल रही।

***

एमजी/एआर/आईपीएस/एसके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2045368) आगंतुक पटल : 205
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Hindi_MP