रक्षा मंत्रालय

राष्ट्रपति ने विंग कमांडर आनंद विनायक अगाशे (27228) फ्लाइंग (पायलट) को वायु सेना पदक (वीरता) सम्मानित किया

Posted On: 14 AUG 2024 2:58PM by PIB Delhi

1.  विंग कमांडर आनंद विनायक अगाशे (27228) फ्लाइंग (पायलट) एक हेलीकॉप्टर यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर हैं।

2.  15 अगस्त 23 को भारी बारिश के कारण महाराणा प्रताप सागर के बाढ़ के द्वार खोल दिए गए, जिससे कांगड़ा जिले (एचपी) के गाव जलमग्न हो गए। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायु सेना को मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान चलाने का काम सौंपा गया। विंग कमांडर अगाशे ने अपनी टीम के साथ इस तरह के उच्च जोखिम वाले कार्य के लिए गहन और सावधानीपूर्वक योजना बनाई। उन्होंने परिकल्पित चरखी संचालन के लिए गरुड़ कमांडो को भी साथ रखा, जो सुरक्षित और कुशल संचालन के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। घटनास्थल पर पहुंचने पर, उन्होंने घटनास्थल की जिम्मेदारी भी संभाली और जिला अधिकारियों के साथ विस्तृत समन्वय किया।

3. हवाई टोही के दौरान, यह पाया गया कि बाढ़ से घिरे क्षेत्र में सैकड़ों लोग घरों और छतों पर फंसे हुए थे। विंग कमांडर अगाशे ने खतरनाक इलाके पर सटीक तरीके से उड़ान भरी, जो एचटी/एलटी केबल, माइक्रोवेव टावर और ऊंचे पेड़ों के करीब था और हेलीकॉप्टर उडने के दौरान तेज हवा के कारण हिल रहे थेउन्होंने वहां फंसे 42 कर्मियों को घिरनी से ऊपर उठाया। इस बचाव अभियान में छतों, दलदली भूमि पर लंबे समय तक और सटीक तरीके से उड़ान भरना और पायलट और विमान को अपनी चरम सीमाओं पर संचालित करते हुए जमीन से कुछ फीट से लेकर 40 मीटर की ऊंचाई तक मुक्त हवा में उड़ान भरना शामिल था। प्रत्येक उड़ान के लिए 15 से 20 मिनट तक सटीक उड़ान भरने की आवश्यकता थी, जिसके लिए लंबे समय तक उच्च एकाग्रता की आवश्यकता थी। बचाव अभियान में उग्र नदी से घिरे भूमि के अलग-अलग हिस्सों से कम ऊंचाई पर उड़ान भरना भी शामिल था। इस चुनौतीपूर्ण कार्य के परिणामस्वरूप अधिक लोगों की जान बचाई गई। जीवित बचे लोगों में हृदय रोगी, गर्भवती महिलाएं, शिशु, बुजुर्ग और विशेष रूप से सक्षम लोग शामिल थे। पूरे मिशन के संचालन के दौरान, अधिकारी ने उदाहरण प्रस्तुत करते हुए और भारतीय वायुसेना के दल ने कुल 1,002 लोगों की जान बचाई। उन्होंने सावधानीपूर्ण योजना, उत्कृष्ट उड़ान कौशल, पेशेवर क्षमता से व्यक्तिगत जोखिम के बावजूद साहसी प्रयास किया और लोगों की जान बचाई।

4. असाधारण साहसिक कार्य के लिए विंग कमांडर आनंद विनायक अगाशे को 'वायु सेना पदक (वीरता)' से सम्मानित किया गया।

***

 

एमजी/एआर/बीएल/एचबी



(Release ID: 2045291) Visitor Counter : 70


Read this release in: English , Urdu , Marathi