संस्कृति मंत्रालय
स्मारकों और पुरावशेषों पर राष्ट्रीय मिशन
प्रविष्टि तिथि:
01 AUG 2024 3:05PM by PIB Bhopal
भारत सरकार ने स्मारकों और पुरावशेषों पर दो राष्ट्रीय रजिस्टर तैयार करने के लिए 2007 में राष्ट्रीय स्मारक एवं पुरावशेष मिशन (एनएमएमए) की स्थापना की है। राष्ट्रीय स्मारक एवं पुरावशेष मिशन वर्तमान में कार्यान्वित किया जा रहा है और इसका दस्तावेजी डेटा राष्ट्रीय स्मारक एवं पुरावशेष मिशन की वेबसाइट: http://nmma.nic.in पर प्रकाशित किया गया है।
राष्ट्रीय स्मारक एवं पुरावशेष मिशन का कार्य देश के स्मारकों और पुरावशेषों पर दो राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना है, जो विद्यार्थियों, महाविद्यालयों, शोधकर्ताओं, प्रशासनिक कर्मियों आदि सहित आम जनों के लिए भी लाभदायक होगा। राष्ट्रीय स्मारक एवं पुरावशेष मिशन पूरे देश में स्मारकों और पुरावशेषों के दस्तावेजीकरण करने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यशालाएं भी आयोजित कर रहा है। पिछले वर्ष इस मिशन के तहत कर्नाटक के बेंगलुरु में दक्षिणी क्षेत्र के लिए ऐसी एक कार्यशाला आयोजित की थी, जिसमें विश्वविद्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों और राज्य पुरातत्व विभागों के 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
सरकार ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सहायता से नवीनतम डोमेन विशिष्ट अनुसंधान निष्कर्षों और पुनर्स्थापना कार्य प्रणालियों के लिए नवीन तकनीकों तक पहुंचने के उद्देश्य से विदेशी शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों के साथ-साथ कई अन्य प्रयोगशालाओं के संग भी सहयोग किया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पहले ही वेनिस के सीए फोस्करी विश्वविद्यालय और इटली के आईसीआर जैसे विदेशी संस्थानों के साथ सहयोग कर चुका है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पुरातत्व के क्षेत्र में सामग्री विश्लेषण एवं विशेषताओं, दस्तावेजीकरण में उन्नत सहायता और पुरातात्विक स्थलों तथा विरासत संरचनाओं की स्थिति मानचित्रण के लिए आईआईटी गांधीनगर में स्थापित पुरातत्व विज्ञान केंद्र को सशक्त बनाने व सहयोग करने के लक्ष्य के साथ आईआईटी, गांधीनगर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य अध्ययन संरचनात्मक स्थिरता, भूकंपीय भेद्यता, आदि के संदर्भ में विरासत संरचनाओं का अध्ययन, सामग्री विश्लेषण के लिए डेटिंग तकनीक और पुरा-पर्यावरण, पुरातत्व और पुरातत्व-भूकंप विज्ञान का अध्ययन करना है।
यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
***
एमजी/एआर/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2040693)
आगंतुक पटल : 83