जनजातीय कार्य मंत्रालय

जनजातीय सहकारी समितियों का मार्केट लिंकेज

Posted On: 01 AUG 2024 12:54PM by PIB Delhi

जनजातीय कार्य मंत्रालय अपनी एजेंसी भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) के माध्यम से 'प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन' (पीएमजेवीएम) योजना को क्रियान्वित कर रहा है, जिसके तहत ट्राइफेड जनजातीय कारीगरों/आपूर्तिकर्ताओं को उनके जनजातीय उत्पादों की खरीद के लिए सूचीबद्ध करके बैकवर्ड लिंकेज प्रदान करता है तथा अपने 'ट्राइब्स इंडिया ' आउटलेट्स और ई-कॉमर्स पोर्टल 'ट्राइब्सइंडिया.कॉम' के अलावा अमेजन.कॉम, फ्लिपकार्ट.कॉम, पेटीएम, स्नैपडील.कॉम और जीईएम जैसे अन्य ई-मार्केटिंग चैनलों के माध्यम से बाजार में उनके उत्पादों की बिक्री के माध्यम से फॉरवर्ड लिंकेज प्रदान करता है। पिछले तीन वर्षों के दौरान ट्राइफेड द्वारा की गई खरीद और बिक्री का विवरण नीचे दिया गया है:

क्रम सं.

वर्ष

खरीद (लाख रुपए में)

बिक्री (लाख रुपए में)

1

2021-2022

2900.33

4342.32

2

2022-2023

1520.31

3574.09

3

2023-2024

1804.16

3607.22

 

केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने आज लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

एमजी/एआर/एसकेजे/वाईबी



(Release ID: 2040109) Visitor Counter : 136


Read this release in: English , Urdu , Hindi_MP , Tamil