कोयला मंत्रालय
कोयले के ग्रेड की थर्ड पार्टी सैंपलिंग
प्रविष्टि तिथि:
31 JUL 2024 3:48PM by PIB Delhi
कोयले की गुणवत्ता के बारे में उपभोक्ताओं की चिंताओं को दूर करने के लिए कोयला मंत्रालय ने 26.11.2015 को लोडिंग एंड पर कोयले की थर्ड पार्टी सैंपलिंग और विश्लेषण के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया जारी की किया थी। कोयले का नमूना स्वतंत्र थर्ड पार्टी सैंपलिंग एजेंसियों (टीपीएसए) के माध्यम से किया जाता है। कोल इंडिया लिमिटेड भी स्वतंत्र टीपीएसए के माध्यम से कोयले की थर्ड पार्टी सैंपलिंग कर रहा है।
यह जानकारी केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
***
एमजी/एआर/एके/डीके
(रिलीज़ आईडी: 2039685)
आगंतुक पटल : 217