पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

चाबहार बंदरगाह का विकास

प्रविष्टि तिथि: 26 JUL 2024 3:18PM by PIB Bhopal

भारत सरकार ने ईरान के चाबहार में शाहिद बेहेश्टी बंदरगाह के विकास का उत्‍तरदायित्‍व ग्रहण किया है। इसके लिए दीर्घकालिक मुख्य अनुबंध के अनुसार, उक्त अनुबंध पर हस्ताक्षर होने की तिथि अर्थात 13.05.2024 से 10 वर्ष की अवधि के लिए जनरल कार्गो और कंटेनर टर्मिनल को सुसज्जित और संचालित किया जाएगा।

वित्त वर्ष 2016-17 से वित्त वर्ष 2023-24 तक कुल 400 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। चाबहार के शहीद बेहेश्टी बंदरगाह के विकास के लिए अब तक 201.51 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग किया जा चुका है।

बंदरगाह पर वर्ष 2023-2024 में जहाज यातायात में 43 प्रतिशत और कंटेनर यातायात में 34 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। बंदरगाह पूरी तरह से चालू हो जाने के बाद समुद्री व्यापार और वाणिज्यिक आय में पर्याप्त वृद्धि होने की परिकल्पना की गई है ।

म्यांमार के साथ इसी तरह का विकास आधारित समझौता किया गया है। वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए सित्तवे (म्यांमार) के लिए 90 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।

यह जानकारी केंद्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/एआर/आरके/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2038329) आगंतुक पटल : 100
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , हिन्दी , Tamil