प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने पूर्व सांसद श्री प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted On: 26 JUL 2024 1:05PM by PIB Bhopal

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व सांसद श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उनके संगठनात्मक कौशल को याद किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान का स्मरण किया।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई। जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!

****

एमजी/एआर/एके/डीके



(Release ID: 2037506) Visitor Counter : 10