पर्यटन मंत्रालय

साहसिक पर्यटन को बढ़ावा

Posted On: 22 JUL 2024 3:52PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय विभिन्न अभिनव पहलों के माध्यम से भारत को समग्र रूप से बढ़ावा देता है। अपने जारी कार्यकलापों के हिस्से के रूप में, यह साहसिक पर्यटन सहित भारत के विभिन्न पर्यटन गंतव्य स्थलों और भारत के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से अभियान जारी करता है।

भारत को साहसिक पर्यटन के लिए एक पसंदीदा वैश्विक गंतव्य स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने साहसिक पर्यटन के लिए राष्ट्रीय कार्यनीतियों का निर्माण किया है।

पर्यटन मंत्रालय ‘स्वदेश दर्शन‘ की अपनी स्कीम के तहत देश में पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों  को केंद्रीय वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है। इस स्कीम के तहत आने वाली परियोजनाओं को राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेश के परामर्श से मंजूरी दी जाती है जो निधियों की उपलब्धता, उपयुक्त विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की प्रस्तुति, स्कीम दिशानिर्देश के अनुपालन तथा पहले जारी की गई निधियों के उपयोग आदि के अधीन होती हैं।

‘स्वदेश दर्शन‘ स्कीम के तहत पर्यटन मंत्रालय द्वारा पूर्वोत्तर भारत सर्किट और हिमालयी सर्किट के लिए मंजूरी दी गई निधियों के विवरण अनुबंध में दिए गए हैं।

‘स्वदेश दर्शन‘ स्कीम के तहत पूर्वोत्तर भारत सर्किट थीम के लिए आवंटित निधियों के विवरण

(राशि करोड़ रु. में)

क्रम संख्या

राज्य का नाम

वर्ष

परियोजना का नाम

मंजूर की गई राशि

जारी की गई राशि

1-

अरुणाचल प्रदेश

2014-15

भालुकपोंग-बोमडिला और तवांग में सर्किट का विकास

 

49.77

47.28

2-

मणिपुर

2015-16

इंफाल-खोंगजोम में सर्किट का विकास

72.23

61.32

3-

सिक्किम

2015-16

रंगपो (प्रवेश) को जोड़ने वाले सर्किट का विकास - रोराथांग- अरितार- फादमचेन- नाथांग-शेराथांग- त्सोंगमो- गंगटोक-फोडोंग- मंगन- लाचुंग-युमथांग- लाचेन- थांगु-गुरुडोंगमेर- मंगन- गंगटोक-टुमिनलिंगी- सिंगतम (निकास)

98.05

 

97.41

4-

मिजोरम

2015-16

थेनजोल और दक्षिण ज़ोटे, जिलों सेरछिप और रीक का विकास

92.26

92.26

5-

अरुणाचल प्रदेश

2015-16

जिरीगांव, नफरा, सेप्पा, पप्पू, पासा, पक्के घाटियों, लुमडुंग, लाफंगसोहंग झील, तारो यार, न्यू सगाली, जीरो, योमचा का विकास

96.72

 

91.88

6-

त्रिपुरा

2015-16

उत्तर पूर्व सर्किट का विकास: अगरतला - सिपाहीजला - मेलाघर - उदयपुर - अमरपुर - तीर्थमुख - मंदिरघाट - डंबूर - नारिकेलकुंजा - गंडाचारा - अंबासा

82.85

77.76

7-

मेघालय

2016-17

उमियम (लेक व्यू), यू लुम सोहपेटबनेंग-मावडियांगडियांग - ऑर्किड लेक रिज़ॉर्ट का विकास

99.13

99.11

8-

सिक्किम

2016-17

सिंगतम- माका- टेमी-बरमोइकटोकेल- फोंगिया- नामची-जोरथांग- ओखारे- सोम्बारिया-दारमदीन- जोरेथांग- मेली (निकास) को जोड़ने वाले पर्यटक सर्किट का विकास

 

95.32

95.32

9-

त्रिपुरा

2018-19

सूरमा चेर्रा- उनाकोटी- जम्पुई हिल्स- गुणाबती-भुनानेश्वरी- माताबारी- नीरमहल- बॉक्सनगर- छोटाखोला- पिलक- अवंगचार्रा का विकास

44.83

35.25

10-

मेघालय

2018-19

पश्चिम खासी हिल्स, (नोंगखला- क्रेमटिरोट - खुडोई और कोहमांग फॉल्स - ख्री नदी- मावथद्रैशन, शिलांग), जैन्तिया हिल्स (क्रांग सूरी फॉल्स- शिरमंग- इउकसी), गारो हिल्स (नोक्रेक रिजर्व, कट्टाबील, सिजू गुफाएं) का विकास

84.97

84.96

कुल

 

 

 

816.13

782.55

 

 

स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत हिमालयन सर्किट थीम हेतु आवंटित धनराशि का विवरण

क्रम संख्या

राज्य का नाम

वर्ष

परियोजना का नाम

मंजूर की गई राशि

जारी की गई राशि

1-

जम्मू और कश्मीर

2016-17

पर्यटन अवसंरचना परियोजनाओं का विकास-भगवती नगर

 

77.33

67.37

2-

जम्मू और कश्मीर

2016-17

जम्मू-राजौरी-शोपियां-पुलवामा में पर्यटक सुविधाओं का विकास

 

81.60

67.35

3-

जम्मू और कश्मीर

2016-17

जम्मू और कश्मीर के लिए पीएम विकास पैकेज के तहत 2014 में बाढ़ में नष्ट हुई संपत्तियों के बदले में परिसंपत्तियों के निर्माण के तहत पर्यटक सुविधाओं का विकास

90.43

 

74.70

4-

जम्मू और कश्मीर

2016-17

मंतलाई और सुधमहादेव में पर्यटक सुविधाओं का विकास

 

 

91.99

91.92

5-

जम्मू और कश्मीर

2016-17

अनंतनाग-किश्तवाड़-पहलगाम-डक्सम-रंजीतसागर बांध पर पर्यटक सुविधाओं का विकास

86.39

69.95

6-

जम्मू और कश्मीर

2016-17

गुलमर्ग-बारामूला-कुपवाड़ा-लेह में पर्यटक सुविधाओं का विकास

 

91.84

82.16

7-

हिमाचल प्रदेश

2016-17

किआरीघाट, शिमला, हाटकोटी, मनाली, कांगड़ा, धर्मशाला, बीर, पालमपुर, चंबा में हिमालयन सर्किट का विकास

68.34

 

64.54

 

 

 

 

587.92

 

517.99

 

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

**********

एमजी/एआर/आरपी/एसकेजे



(Release ID: 2035337) Visitor Counter : 38


Read this release in: English , Urdu