कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सीपीजीआरएएमएस में शिकायतों का समाधान और सफलता की उल्लेखनीय कहानियां


1 से 18 जुलाई, 2024 तक केंद्रीय मंत्रालयों/ विभागों द्वारा 1,43,650 जन शिकायतों का निवारण किया गया

1 से 18 जुलाई, 2024 तक राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 38,934 जन शिकायतों का निवारण किया गया

प्रविष्टि तिथि: 19 JUL 2024 8:33PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने 1 से 18 जुलाई, 2024 के बीच निपटाई गई शिकायतों की एक सूची जारी की है। इसके अनुसार, केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के द्वारा 1,43,650 शिकायतों का निवारण किया गया और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के द्वारा 38,934 शिकायतों का निवारण किया गया।

1 से 18 जुलाई, 2024 की अवधि के लिए शिकायत निवारण करने वाले भारत सरकार के शीर्ष 5 मंत्रालय/विभाग इस प्रकार हैं:

क्र. सं.

मंत्रालय का नाम / विभाग

कुल निपटान

1

ग्रामीण विकास विभाग

75,853

2

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

9,076

3

वित्तीय सेवा विभाग (बैंकिंग प्रभाग)

7,561

4

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग

6,050

5

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (आयकर)

4,737

 

1 से 18 जुलाई, 2024 की अवधि के लिए शिकायत निवारण करने वाले शीर्ष 5 राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश इस प्रकार हैं:

क्र. सं.

राज्य का नाम

कुल निपटान

1

उत्तर प्रदेश

14,019

2

असम

4,895

3

गुजरात

3,405

4

हरियाणा

2,143

5

मध्य प्रदेश

1,964

प्रभावी शिकायत निवारण से जुड़ी 4 सफल कहानियां आगे बताई जा रही हैं:

1. श्री देवज की शिकायत - ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग का रिफंड

श्री देवराज ने उपभोक्ता मामले विभाग के साथ सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग करते समय गलती से भुगतान किए गए 1,16,180/- रुपये के विलंबित रिफंड के बारे में शिकायत दर्ज की। इसके रद्दीकरण और सफल रिफंड संदेश के बावजूद, कोई रिफंड प्राप्त नहीं हुआ। समस्या का समाधान किया गया, और शिकायत दर्ज करने के 4 दिनों के भीतर रिफंड संसाधित हो गया।

2. श्री रामकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से आंशिक रिफंड और प्रमाण पत्र लौटाने में देरी के बारे में शिकायत

एक नागरिक ने अपने बेटे को 8 सितंबर, 2023 को कोयंबटूर के श्री रामकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला दिलाया, लेकिन दूरी ज्यादा होने के कारण उसे वापस ले लिया। इसके लिए किए गए 105,000 के भुगतान और प्रमाण पत्र वापस मांगने के बाद, उन्हें केवल 86,000 का रिफंड प्राप्त हुआ और प्रमाण पत्र मिलने में देरी हुई। इसके बाद नागरिक ने सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और समस्या का समाधान किया गया और नागरिक को पूरा रिफंड मिल गया।

3. श्री बिजॉय कुमार बारिक की ऋण हस्तांतरण के लिए पूर्व-समापन/ एनओसी जारी करने में देरी के बारे में शिकायत

श्री बिजॉय कुमार बारिक और श्रीमती कबिता बारिक ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से 42,00,000 का गैर-आवास ऋण ले रखा था। उनको ब्याज दर में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने एचडीएफसी बैंक में ऋण हस्तांतरित करने का फैसला किया और पूर्व-समापन/एनओसी के लिए आवेदन किया, लेकिन उन्हें इसके लिए देरी का सामना करना पड़ा। फिर उन्होंने सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने का फैसला किया और शिकायत दर्ज करने के 24 दिन के भीतर और एनएचबी के हस्तक्षेप से, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने मार्च, 2024 में लोन क्लोजर स्टेटमेंट जारी किया और 1500 प्लस जीएसटी के स्विच शुल्क के साथ संशोधित ब्याज दर की पेशकश की।

4. श्री दीपक कुमार की मूल्यांकन ड्यूटी के लिए टीए/ डीए भुगतान में देरी के बारे में शिकायत

शिलांग के एक स्कूल में परीक्षक और पीजीटी वाणिज्य श्री दीपक कुमार ने गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय के तहत सीबीएसई कक्षा XII के लिए मूल्यांकन ड्यूटी की थी। कई बार अनुरोध करने के बावजूद टीए/डीए राशि न मिलने पर उन्होंने सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत स्वीकार की गई और शिकायत दर्ज करने के 1 महीने के भीतर टीए/ डीए भुगतान सफलतापूर्वक संसाधित किए जाने की पुष्टि के साथ उसका समाधान किया गया।

***

एमजी/एआर/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2034556) आगंतुक पटल : 242
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu