कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

सीपीजीआरएएमएस में सफलता की उल्लेखनीय कहानियों के साथ शिकायतों का समाधान किया गया


1 से 11 जुलाई, 2024 के दौरान विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा 90,686 लोक शिकायतों का निवारण किया गया

1 से 11 जुलाई, 2024 के दौरान विभिन्न राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों द्वारा 25,989 लोक शिकायतों का निवारण किया गया

Posted On: 12 JUL 2024 5:24PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने जुलाई, 2024 के पहले 11 दिनों के दौरान निवारण की गई शिकायतों की एक सूची जारी की। इसके अनुसार, 1 से 11 जुलाई, 2024 के दौरान विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा 90,686 शिकायतों का निवारण किया गया और विभिन्न राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों द्वारा 25,989 शिकायतों का निवारण किया गया।

1 से 11 जुलाई, 2024 की अवधि में शिकायत निवारण करने वाले भारत सरकार के शीर्ष 5 मंत्रालय/विभाग इस प्रकार हैं:

क्र. सं.

केन्द्रीय मंत्रालयों/विभागों के नाम

कुल निस्तारण

1

ग्रामीण विकास विभाग

44,679

2

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

6,562

3

वित्तीय सेवाएं विभाग (बैंकिंग प्रभाग)

5,109

4

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग

4,915

5

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (आयकर)

3,338

 

1 से 11 जुलाई, 2024 की अवधि में शिकायत निवारण करने वाले शीर्ष 5 राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश इस प्रकार हैं:

क्र. सं.

राज्य का नाम

कुल निस्तारण

1

उत्तर प्रदेश

9,519

2

असम

3,192

3

गुजरात

2,632

4

हरियाणा

1,309

5

बिहार

1,259

प्रभावी शिकायत निवारण की निम्नलिखित 5 सफलता की कहानियां प्रस्तुत हैं:

  1. श्री राजीव धीर की शिकायत - बीमा दावे के निपटारे में देरी

नई दिल्ली के श्री राजीव धीर ने अपनी मृत मां के लिए एलआईसी से बीमा दावे के निपटारे में देरी के संबंध में वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अप्रैल, 2024 के अंतिम सप्ताह में अपना दावा दायर किया, लेकिन दावे का निपटान नहीं किया गया। उत्तर की प्रतीक्षा करने के बाद, उन्होंने पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज की और शिकायत दर्ज करने के 4 दिनों के भीतर 4 पॉलिसियों की दावा राशि 4,51,649 रुपये, 8,46,000 रुपये 7,01,500 और 7,89,000 रुपये जारी करके उनकी शिकायत का समाधान कर दिया गया।

  1. श्रीमती कृतिका एस की शिकायत -  72,756 रुपये का आयकर रिफंड न मिलना

श्रीमती कृतिका ने रिफंड जारी करने के विफल अनुरोधों के संबंध में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (आयकर) के सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का समाधान किया गया और उसके पूर्व-मान्य बैंक खाते में 74,210 रुपये जमा किये गये।

  1. श्री गगन तिवारी की शिकायत - रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान द्वारा अधिक किराया वसूलना

श्री गगन तिवारी ने दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पर चाय की दुकान पर अधिक कीमत वसूलने के संबंध में रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) के सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की, जहां 10 रुपये की कीमत वाली चाय 15 रुपये में बेची जा रही थी। शिकायत दर्ज करने के एक सप्ताह के भीतर, रेल मंत्रालय ने संबंधित विक्रेता के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की और उस पर कैटरिंग लाइसेंस के अनुबंध समझौते के नियमों और शर्तों के अनुसार 1,180 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

  1. सुश्री केवली देवी की शिकायत - पीएमएवाई 2.0 के तहत गैस कनेक्शन

सुश्री केवली देवी को अनुमोदन और तीन रिफिल के बावजूद पीएमएवाई 2.0 के तहत गैस सिलेंडर प्राप्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा और उन्हें सिलेंडर के लिए 1500 रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान करने के लिए कहा गया तथा चूल्हा अनुपलब्ध था। कई असफल प्रयासों और दूसरों से इसी तरह की शिकायतें सुनने के बाद, उन्होंने सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और अंततः सिलेंडर एवं कनेक्शन प्राप्त किया।

  1. श्री कबीर खन्ना की शिकायत - 75,000 रुपये का रिफंड न मिलना

श्री कबीर खन्ना ने बायजू कंपनी में एक यूपीएससी पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया। पाठ्यक्रम से असंतुष्ट होकर उन्होंने नवंबर, 2023 में 75,000 रुपये रिफंड के लिए आवेदन किया। 6-7 महीनों तक कई कॉल एवं ईमेल करने और ईएमआई की कटौती जारी रहने के बाद, उन्होंने उपभोक्ता कार्य विभाग के सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और शिकायत दर्ज करने के 16 दिनों के भीतर रिफंड प्राप्त किया।

नागरिक www.pgportal.gov.in पोर्टल पर लॉग-इन करके सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज और दाखिल कर सकते हैं।

*****

एमजी/एआर/आर/डीवी



(Release ID: 2032875) Visitor Counter : 68


Read this release in: English , Urdu , Hindi_MP , Tamil