मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के राज्य और जिला नोडल अधिकारियों को सॉफ्टवेयर और नस्लों के बारे में अवगत कराने के लिए 21वीं पशुधन-गणना का क्षेत्रीय प्रशिक्षण आयोजित किया


प्रशिक्षण के दौरान नस्ल की सटीक पहचान के महत्व पर बल दिया गया

प्रविष्टि तिथि: 12 JUL 2024 5:02PM by PIB Delhi

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अधीन पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने नगालैंड सरकार के पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा विभाग के सहयोग से नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के राज्य और जिला नोडल अधिकारियों (डीएनओ/एसएनओ) के लिए सॉफ्टवेयर (मोबाइल एप्लीकेशन/डैशबोर्ड और नस्लों) की जानकारी देने के लिए 21वीं पशुधन-गणना का क्षेत्रीय प्रशिक्षण आयोजित किया। इसकी मेजबानी नगालैंड ने की। कार्यशाला का आयोजन आज दिमापुर, नगालैंड में किया गया, जिसमें इन चार राज्यों के डीएनओ/एसएनओ को 21वीं पशुधन-गणना के संचालन के लिए नए लॉन्च किए गए अनुप्रयोगों को समझने के लिए प्रशिक्षित किया गया, जिसे सितंबर-दिसंबर 2024 के दौरान शुरू किया जाएगा। कार्यशाला का उद्घाटन नगालैंड सरकार के पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा के सचिव श्री वाई. रेनपोनथुंग त्सोपो, एनएसएस ने किया। श्री वाई. रेनपोनथुंग त्सोपो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी थे।

कार्यशाला में पशुपालन सांख्यिकी प्रभाग द्वारा 21वीं पशुधन-गणना के संक्षिप्त विवरण के साथ कई सत्र आयोजित किए गए, जिसके बाद आईसीएआर-राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएजीआर) द्वारा गणना में शामिल की जाने वाली प्रजातियों के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी गई। नस्लों की सटीक पहचान के महत्व पर बल दिया गया, जो विभिन्न पशुधन क्षेत्र कार्यक्रमों में उपयोग किए जाने वाले सटीक आंकड़े तैयार करने तथा सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के राष्ट्रीय संकेतक प्रारूप (एनआईएफ) के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यशाला में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सॉफ्टवेयर टीम द्वारा 21वीं पशुधन-गणना के सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली और लाइव एप्लीकेशन पर विस्तृत सत्र शामिल थे। केंद्र सरकार ने राज्य और जिला नोडल अधिकारियों को मोबाइल एप्लीकेशन और डैशबोर्ड सॉफ्टवेयर के बारे में प्रशिक्षण दिया। ये नोडल अधिकारी अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर गणनाकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निदेशक (सांख्यिकी प्रभाग) श्री वी.पी. सिंह तथा एनबीएजीआर के निदेशक श्री बी.पी. मिश्रा

***

एमजी/एआर/एकेपी/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2032826) आगंतुक पटल : 209
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Hindi_MP , Tamil , Telugu