वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने भारत मंडपम में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Posted On: 21 JUN 2024 6:34PM by PIB Delhi

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री, श्री जितिन प्रसाद; सचिव, वाणिज्य विभाग, श्री सुनील बर्थवाल; और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव श्री राजेश कुमार सिंह के साथ-साथ मंत्रालय के अन्य अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0014P3X.jpg

कार्यक्रम की शुरुआत एक संक्षिप्त उद्घाटन समारोह के साथ हुई, जिसके बाद योग सत्र हुआ। प्रतिभागी विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों में शामिल हुए जिससे उन्हें योग के अद्भुत प्रभावों के बारे में जानने और उन्हें अनुभव करने का मौका मिला।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002QD7E.jpg

2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसकी स्थापना के बाद, 2015 से हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग के महत्व पर प्रकाश डालता है। यह योग के विविध लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने और व्यक्तियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002QD7E.jpg

इसके समानांतर, मंत्रालय के तहत विभिन्न अधीनस्थ संगठनों, इससे जुड़े कार्यालयों आदि ने भी देश भर में अपने-अपने कार्यालयों में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004QA5P.jpg

***

एमजी/ एआर/ पीके/एसएस


(Release ID: 2027721) Visitor Counter : 162
Read this release in: English , Urdu