मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने योग के महत्व पर बल दिया और शारीरिक व मानसिक आरोग्य के लिए दैनिक जीवन में योग को अपनाने का सुझाव दिया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का भव्य कार्यक्रम कृषि भवन में आयोजित

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2024 1:38PM by PIB Bhopal
 

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह आज कृषि भवन में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अपने संबोधन के दौरान, केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने योग के महत्व पर बल दिया और शारीरिक व मानसिक आरोग्य के लिए दैनिक जीवन में योग को अपनाने का सुझाव दिया।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली में पूरे हर्षोल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, जिसमें तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस "स्वयं और समाज के लिए योग" विषय पर केंद्रित है, जिसमें व्यक्तिगत और सामुदायिक आरोग्य, दोनों के लिए योगाभ्यास के लाभों पर बल दिया गया है।

इस कार्यक्रम में मत्स्य पालन विभाग के सचिव श्री अभिलक्ष लिखी, पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय, मत्स्यपालन विभाग के संयुक्त सचिव श्री सागर मेहरा और संयुक्त सचिव श्रीमती नीतू प्रसाद, मत्स्य पालन विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री गौरव कुमार और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

***

एमजी/एआर/एकेपी/एसएस

 

(रिलीज़ आईडी: 2027545) आगंतुक पटल : 88
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , हिन्दी , Tamil