मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने आज कोच्चि में सिफनेट का दौरा किया और विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की

Posted On: 18 JUN 2024 6:56PM by PIB Bhopal

भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने आज कोच्चि में सिफनेट का दौरा किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की।

राज्य मंत्री ने सिफनेट के विभिन्न प्रभागों जैसे कि फिशिंग गियर हॉल, आर.टी. स्टेशन, कंप्यूटर लैब, नेविगेशन सिम्युलेटर लैब, लाइब्रेरी, सीमैनशिप नेविगेशन लैब, बायोलॉजी लैब और मरीन इंजीनियरिंग लैब का भी दौरा किया।



सिफनेट के निदेशक एम. हबीबुल्लाह द्वारा सिफनेट की गतिविधियों के संक्षिप्त ब्यौरे के बाद, मंत्री के दौरे के दौरान सिफनेट के मछली पकड़ने वाले जहाजों के साथ आर.टी. संचार जैसे विभिन्न उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। मंत्री को मछुआरों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार के विभिन्न पहलों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसमें इसरो द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित दो-तरफ़ा संचार के लिए ट्रांसपोंडर शामिल हैं।

**

 

एमजी/एआर/पीएस/एसके


(Release ID: 2026478)
Read this release in: English , Urdu , Hindi , Malayalam