वित्‍त मंत्रालय

वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए भारत सरकार के (अस्‍थायी/ऑडिट नहीं किए गए) खाते

Posted On: 31 MAY 2024 6:33PM by PIB Delhi

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार के (अस्‍थायी/ऑडिट नहीं किए गए) खातों को समेकित कर दिया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई हैं। प्रमुख बातें नीचे दी गई हैं: -

भारत सरकार को 2023-24 के दौरान ₹27,88,872 करोड़ (कुल प्राप्तियों के अनुरूप संशोधित अनुमान 2023-24 का 101.2 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं, जिसमें ₹23,26,524 करोड़ कर राजस्व (केन्‍द्र को शुद्ध), ₹4,01,888 करोड़ गैर-कर राजस्व और ₹60,460 करोड़ गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियों में ऋणों की वसूली (₹27,338 करोड़) और विविध पूंजी प्राप्तियां (₹33,122 करोड़) शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को ₹11,29,494 करोड़ हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹1,81,088 करोड़ अधिक है।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय ₹44,42,542 करोड़ (संबंधित संशोधित अनुमान 2023-24 का 98.9 प्रतिशत) है, जिसमें से ₹34,94,036 करोड़ राजस्व खाते पर और ₹9,48,506 करोड़ पूंजी खाते पर हैं। कुल राजस्व व्यय में से ₹10,63,871 करोड़ ब्याज भुगतान के कारण और ₹4,13,542 करोड़ प्रमुख सब्सिडी के कारण हैं।

****

एमजी/एआर/केपी/एसएस  



(Release ID: 2022373) Visitor Counter : 212


Read this release in: Tamil , English , Urdu